कानपुर
यूपी की औद्योगिक नगरी कानपुर (Kanpur) के फजलगंज में शनिवार सुबह बस डिपो के पास एक दुकान में तीन लोगों की बड़ी ही क्रूरता पूर्वक हत्या (Murder) कर दी गई। कातिलों की क्रूरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुलिस को बच्चे का मुंह पॉलीथिन से बंधा मिला, जबकि महिला और पुरुष के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। कातिलों ने पहले पॉलीथिन से मुंह बांधा फिर गला घोंटा और अंत में धारदार हथियार से वार कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया। तीनों के शव एक रस्सी में बंधे पाए गए हैं।
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने घर के मेन गेट पर ताला लगा दिया और मृतक की बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतकों की पहचान प्रेम कुमार, उसकी पत्नी गीता देवी और बच्चा नैतिक के रूप में हुई। वारदात के बारे में सुराग लगाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं।
हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शवों के सिर को पॉलिथीन से कसकर बांधा और लाइन से फर्श पर लिटा कर कंबल से ढककर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वैड की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों को गला घोंटकर मारा गया। डीसीपी हेड क्वार्टर संजीव त्यागी ने बताया कि बच्चे का मुंह पॉलीथिन से बंधा मिला है जबकि महिला और पुरुष के शरीर पर चोटों के निशान हैं। संभवतः पहले पूरे परिवार का गला घोंटा गया फिर दंपती पर किसी धारदार हथियार के प्रहार भी किया गया। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपितों का पता लगा लिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार उंचवा बस्ती निवासी प्रेम किशोर (45) प्रेम प्रोविजन स्टोर चलाते थे। घर के आगे ही उनकी दुकान है और पीछे पत्नी गीता (40) और बेटे नैतिक (12) के साथ रहते थे। शनिवार सुबह डेयरी कंपनी की गाड़ी आई और दूध के पैकेट उतारकर चली गई। सुबह करीब 7 बजे तक किराना स्टोर नहीं खुला तो सुबह लगभग 8:30 बजे पड़ोसी राजेश ने प्रेमकिशोर के भाई राजकिशोर को फोन किया तो उनकी बेटी निकिता ने बात की। राजेश ने उसे बताया कि राजकिशोर के घर के बाहर ताला लगा है और एक व्यक्ति उनकी बाइक ले जाते दिखा है। इस पर राजकिशोर परिवार के साथ घर पहुंचे तो मकान और दुकान पर ताले लगे मिले। मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई राज किशोर ने काफी देर तक आवाज लगाई। बाहर से प्रोविजन स्टोर और घर में ताला लगा हुआ था। कुछ देर बाद किराना स्टोर का ताला तोड़ा गया। लोग अंदर घुसे तो वहां का सीन देखकर हैरान रह गए। कमरे में प्रेम किशोर, पत्नी गीता और बेटे नैतिक के शव पड़े थे।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्यारों ने घटना को लूटपाट दर्शाने की कोशिश की है लेकिन यह लूट नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ पति, पत्नी और बच्चे की हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
