रोहतक
हरियाणा के रोहतक शहर में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर नीचे गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा शहर के छोटूराम चौक के नजदीक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर चल रहे काम के दौरान हुआ। बिल्डिंग पर काम करने के लिए बल्लियां बांधी गई थीं, जो अचानक टूट गईं। इस वजह से हादसा हो गया। आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। इसके अलावा दोनों मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
सुबह चार मजदूर वहां पर काम करने के लिए पहुंचे थे। दो मजदूर तीसरी मंजिल पर बल्लियां बांधकर काम कर रहे थे। इसी बीच बल्लियां टूट गईं। इससे पहले कि दोनों मजदूर खुद को संभाल पाते, वह भी तीसरी मंजिल से बल्लियों और ईंटों के साथ नीचे आ गिरे। नीचे गिरने के बाद उनके ऊपर ईंट भी गिर गईं।
इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्टा हुई, जो उन्हें उपचार के लिए लेकर जाने लगे, लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त उत्तम और गौतम के रूप में हुई है जो मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। एक मृतक बिहार के भागलपुर का रहने वाला था, तो दूसरा बिहार में ही लक्की सराय का रहने वाला था। दो-तीन दिन पहले ही वह काम पर आए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
