दो दिन पहले सीने में हुआ था हल्का दर्द, गैस समझकर ली दवा… फिर 40 साल के डॉक्टर की थम गई धड़कन

दौसा जिला अस्पताल में कार्यरत 40 वर्षीय डॉ. हिमांशु शर्मा का जयपुर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दो दिन पहले उन्हें सीने में हल्का दर्द हुआ था, जिसे सामान्य गैस समझा गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत और जिला अस्पताल में शोक की लहर है।

दौसा/जयपुर। जिस डॉक्टर ने न जाने कितने मरीजों का इलाज किया, वही जिंदगी की सबसे बड़ी जंग हार गया। दौसा जिला अस्पताल में कार्यरत 40 वर्षीय डॉ. हिमांशु शर्मा का शुक्रवार को जयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रारंभिक चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। इस खबर के बाद दौसा जिला अस्पताल में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी डॉ. हिमांशु शर्मा को सीने में हल्का दर्द और बेचैनी महसूस हुई थी। शुरुआती तौर पर उन्होंने इसे सामान्य गैस या एसिडिटी समझा और एक सामान्य दवा ले ली। हालांकि, एहतियात के तौर पर उन्होंने दौसा से अवकाश लिया और जयपुर स्थित अपने घर चले गए।

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

सुबह फिर उठा सीने में दर्द, अस्पताल पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें दोबारा सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उनकी पत्नी डॉ. अर्पणा शर्मा, जो जयपुरिया गवर्नमेंट हॉस्पिटल, जयपुर में चिकित्सक हैं, उन्हें तत्काल राजस्थान हॉस्पिटल, मालवीय नगर लेकर पहुंचीं।

अस्पताल में डॉक्टर उनकी जांच कर ही रहे थे कि अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

दौसा जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे जैसे ही डॉ. हिमांशु शर्मा के निधन की सूचना मिली, पूरा अस्पताल स्तब्ध रह गया। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के बीच गहरा शोक व्याप्त हो गया। डॉ. हिमांशु शर्मा वर्ष 2023 से दौसा जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अब सिर्फ चिप नहीं, चिप बनाने वाले भी यहीं तैयार होंगे | IIT गांधीनगर का ‘समर्थ’ सेंटर बदलेगा भारत के सेमीकंडक्टर मिशन की तस्वीर

सहकर्मियों के अनुसार डॉ. हिमांशु शर्मा अपने हंसमुख, सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। मरीजों के प्रति उनका व्यवहार बेहद संवेदनशील था, यही वजह थी कि अस्पताल में वे मरीजों और स्टाफ दोनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन से चिकित्सा जगत ने एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक को खो दिया है।

डॉ. हिमांशु शर्मा अपने पीछे पत्नी डॉ. अर्पणा शर्मा और दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति के लिए इस खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

अब सिर्फ चिप नहीं, चिप बनाने वाले भी यहीं तैयार होंगे | IIT गांधीनगर का ‘समर्थ’ सेंटर बदलेगा भारत के सेमीकंडक्टर मिशन की तस्वीर

अब पढ़ाई नहीं होगी बेकार | बीच में छूटी शिक्षा भी आएगी काम, सरकार ने बताया कैसे बदल रहा है छात्रों का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम

अब छोटे क्लीनिक भी होंगे ‘स्मार्ट’ | ₹299 महीने में मिलेगा डिजिटल हॉस्पिटल सिस्टम, पर्ची से बिलिंग तक सब कुछ ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *