टॉप-10 में जगह बनाने की खुशी में एमएसजे कॉलेज में होगा जश्न, शिक्षकों-कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

टॉप-10 में चयन की खुशी में एमएसजे कॉलेज भरतपुर में स्थापना दिवस, शिक्षक-विद्यार्थी सम्मान और विभागीय गतिविधियों की तैयारी।

भरतपुर। राजस्थान के 639 महाविद्यालयों में शीर्ष 10 में जगह बनाने के बाद महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमएसजे कॉलेज) में इस उपलब्धि को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कॉलेज का स्थापना दिवस विशेष रूप से आयोजित करने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभागों को सम्मानित करने के साथ स्टाफ के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया जाएगा। इन योजनाओं को लेकर गुरुवार को कॉलेज के केंद्रीय सभागार में स्टाफ काउंसिल एवं स्टाफ क्लब की बैठक आयोजित की गई।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कॉलेज का चयन प्रदेश के 639 महाविद्यालयों में से शीर्ष 10 में हुआ है। इस उपलब्धि के संदर्भ में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं आयुक्त कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के साथ हुई बैठक में मुख्य सचिव की ओर से विभिन्न निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों की पालना और उन्हें अमल में लाने की कार्ययोजना पर स्टाफ काउंसिल में चर्चा की गई।

बैठक में कॉलेज स्थापना दिवस आयोजित करने तथा संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कॉलेज में बेहतर कार्यप्रणाली और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेज आयोजित करने वाले विभागों की हर महीने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतियां कराई जाएंगी। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विभागों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ स्टाफ के बीच आपसी सामंजस्य और सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए स्टाफ क्लब की विभिन्न गतिविधियों का कैलेंडर बनाकर नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में समाज के लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में पूर्व छात्राओं की ओर से महाविद्यालय के गणित विभाग में महान गणितज्ञ रामानुजन की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। स्टाफ काउंसिल की बैठक का संचालन वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं काउंसिल सचिव अशोक कुमार शर्मा ने किया।

23 नए संकाय सदस्यों और 11 कर्मचारियों का स्वागत, उपलब्धियों पर सम्मान

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्टाफ क्लब की बैठक आयोजित हुई। इसमें महाविद्यालय में आए 23 नवागंतुक संकाय सदस्यों एवं 11 अशैक्षणिक कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले स्टाफ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

पुस्तक प्रकाशन के लिए डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. सुमन गोयल, डॉ. डिम्पल जैसवाल, डॉ. निहाल सिंह, श्रीमती सोनल, डॉ. सुदर्शन कुमार, डॉ. गरिमा जैन, डॉ. मोनिका एवं श्रीमती योगेश कुमारी मधुकर को सम्मानित किया गया। वहीं, पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. महेन्द्र सिंह लोधा का अभिनंदन किया गया। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में छह छात्राओं के साथ 10 दिवसीय एडवेंचर कैंप में सहभागिता करने पर सुश्री लकी चौधरी को भी सम्मानित किया गया।

तोरण सिंह बने स्टाफ क्लब सचिव, अमित शर्मा को मंत्रालयिक कर्मचारियों की जिम्मेदारी

बैठक के तीसरे सत्र में स्टाफ क्लब अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में सचिव पदों पर मनोनयन किया गया। स्टाफ क्लब के संयुक्त सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि हिंदी विभाग के सहायक आचार्य तोरण सिंह को सर्वसम्मति से स्टाफ क्लब सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, मंत्रालयिक कर्मचारियों के सचिव पद पर अमित शर्मा का मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अशोक गोयल, डॉ. मंजुलता शर्मा, डॉ. रामकिशोर उपाध्याय, डॉ. नरेश गोयल, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. रविन्द्र शर्मा, डॉ. धर्मेन्द्र मीना, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, डॉ. अमित रैंकवार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सरिता सिंह, डॉ. विष्णु चंद गौड़, डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. देशमुख सिंह, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. नेहा मीना, डॉ. धर्मवीर गुर्जर, डॉ. भगत सिंह एवं सुश्री कविता वर्मा सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पीएफ खाते में अटकी रकम कैसे निकलेगी? EPFO के इस फैसले ने बदला निकासी का गणित | खाताधारकों को बड़ी राहत

छोटी सजा मिली तो 7 साल तक प्रमोशन से बाहर? राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार की इस व्यवस्था पर दिया बड़ा फैसला

नौकरी बदलते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? PF और पेंशन के हजारों रुपये फंस सकते हैं, जानिए UAN से जुड़ा पूरा खेल

‘खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं…’ राहुल के बयान पर बवाल, सफाई में शिव-पार्वती की तस्वीर डालते ही और भड़का लोगों का गुस्सा; बोले – अपने को भगवान ना समझें राहुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *