नई हवा ब्यूरो | नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़ी एक और अच्छी खबर आई है। 7वें वेतन आयोग के तहत Dearness allowance बढ़ने के बाद अब केंद्र सरकार ने छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी ले रहे केंद्रीय कर्मचारियों को भी तोहफा दिया है। सरकार ने इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ा इजाफा किया है।
आपको बता दें कि 7th Pay Commission का लाभ ले रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों का हाल ही में महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी किया जा चुका है और अब यह महंगाई भत्ता तीन फीसदी और बढ़ाने की तैयारी चल रही है। लेकिन इस बीच केंद्र सरकार ने ऑटोनोमस बॉडी वाली संस्था (Central Autonomous Bodies) के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बड़ा इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। इससे उनकी सैलरी में बड़ा उछाल आएगा। बता दें, इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी अप्रेल 2020 से फ्रीज था, 1 जुलाई से इस पर से रोक हटा दी गई है।
25 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार के Central Autonomous Bodies वाले इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 25 फीसदी बढ़ाया गया है। अब इनका महंगाई भत्ता 189 फीसदी हो गया है। अभी तक उन्हें महंगाई भत्ता 164 फीसदी की दर से मिल रहा था। नया DA 1 जुलाई 2021 से लागू होगा। हालांकि, डेढ़ साल का कोई एरियर नहीं मिलेगा।
छठे वेतनमान के तहत मिलता है वेतन
फाइनेंस मिनिस्ट्री में डायरेक्टर निर्मला देव के बयान के मुताबिक, यह आदेश सभी Central Government Office के लिए जारी किया गया है, जो अभी छठे वेतनमान के तहत सैलरी दे रहे हैं। इस आदेश की कॉपी CAG और UPSC समेत दूसरे विभागों को भेज दी गई हैं।
31 फीसदी होगा DA
वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों को अब जून 2021 के महंगाई भत्ते के ऐलान का इंतजार है। जून 2021 के लिए DA में 3 फीसदी का उछाल आना है। इस तरह केंद्रीय कर्मचारियों का DA 31 फीसदी पहुंच जाएगा। जून में आए AICPI के आंकड़ों में 1.1 अंक की बढ़ोतरी हुई थी, इससे इंडेक्स 121.7 पर पहुंच गया है। इसका मतलब है DA 31.18 फीसदी होना चाहिए। हालांकि, राउंड फिगर में यह 31 फीसदी ही रहेगा। जल्द ही सरकार इसका ऐलान कर सकती है।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
महंगाई भत्ते का असर हाउस रेंट अलाउंस (HRA Allowance) पर भी दिखा है। 7th Pay commission के तहत HRA को बढ़ाकर 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी किया गया है। X, Y और Z कैटेगरी को शहरों के हिसाब बांटा गया है। X में रहने वाले को अब ज्यादा HRA मिलेगा। इसके बाद Y और फिर Z कैटेगरी वालों को HRA का फायदा मिलेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
