जयपुर
राजस्थान में गुरुवार को 38 नए मरीज मिले। बुधवार से दो कम। लेकिन प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इससे संक्रमण और तेजी से फ़ैलाने की आशंका हो गई है। अभी राज्य के 19 जिलों में 260 एक्टिव केस हैं। इनमें सर्वाधिक कोरोना के मरीज जयपुर में हैं।
आज जयपुर में 18, सीकर में 4, अजमेर में 3, भरतपुर में 3, बीकानेर में 3, हनुमानगढ़ में 3, बाड़मेर में एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला है। पिछले 24 घंटों में सिर्फ 14 मरीज रिकवर हुए हैं। आज जयपुर में 8, अजमेर में 4, पाली और उदयपुर में एक-एक मरीज रिकवर हुआ है।
जयपुर में 129, बीकानेर में 25, अजमेर में 17, उदयपुर में 16, अलवर में 13, हनुमानगढ़ में 10, बाड़मेर में 9, जोधपुर में 9, नागौर में 6, डूंगरपुर में 5, सीकर में 5, झुंझुनूं में 4, भरतपुर में 3, श्रीगंगानगर में 2, जैसलमेर में 2, पाली 2, कोटा, भीलवाड़ा, दौसा में एक एक्टिव केस हैं।
जयपुर के परकोटा में फिर चपेट में आया
जयपुर का परकोटा एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में है, जबकि दूसरी लहर से अब तक संक्रमण के ज्यादातर मामले शहर के बाहरी इलाकों में ही मिल रहे थे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक आज जयपुर शहर के 10 इलाकों में 18 मरीज मिले हैं। ब्रहमपुरी और चौड़ा रास्ता से आज एक-एक कोरोना मरीज मिला है। सोडाला में 5, अम्बाबाड़ी में 3, लालकोठी में 2, तिलक नगर में 2, बनीपार्क, जवाहर नगर, वैशाली और अचिन्हित क्षेत्र से एक-एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला है। चिन्ता की बात यह है कि जयपुर में मिले संक्रमितों में 5 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं।
ओमिक्राॅन वैरिएंट से संक्रमित 9 में से 4 लोग निगेटिव हुए
जयपुर में ओमिक्राॅन वैरिएंट से संक्रमित 9 में से 4 लोग निगेटिव हो गए हैं। गुरुवार को चारों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली । जयपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों और उनके रिश्तेदारों सहित कुल 9 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
