जयपुर
जयपुर में सोमवार रात एक दिल को दहला देने वाली घटना हुई। इसमें RACबटालियन के एक कांस्टेबल की पत्नी ने पहले अपने दो मासूमों की हत्या की और फिर खुद ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार RACबटालियन जयपुर में कॉन्स्टेबल पद पर तैनात पति एक महीने की छुट्टी के बाद सोमवार को ही ड्यूटी पर गया था।
जानकारी के अनुसार महिला ने अपने दोनों बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाया और मार डाला। इसके बाद खुद भी फंदे से झूल गई। इसमें तीनों की मौत हो गई। गोविंदगढ़ पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। तीनों शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
गोविंदगढ़ सीओ संदीप सारस्वत ने बताया कि RAC बटालियन जयपुर में तैनात रविंद्र सेठी का परिवार सिंगोद खुर्द गांव में रहता है। परिवार में उसके पिता, पत्नी मनीषा सेठी (32), बेटी नम्रता (10) और डेढ़ साल का बेटा काव्यांश है। जवान रविंद्र सेठी एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। छुट्टी खत्म होने पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी ड्यूटी पर लौट गया। रात करीब 10 बजे दोनों बच्चों को लेकर मां मनीषा कमरे में सोने चली गई। देर रात दोनों बच्चों को फंदे से लटकाकर मार दिया। उसके बाद उसने भी फंदे लगाकर सुसाइड कर लिया।
सुबह लगा घटना का पता
इस घटना का पता सुबह करीब 8 बजे उस समय लगा जब मनीषा का ससुर चाय बनाने को कहने को आया। काफी देर तक उसने मनीषा का कमरा खटखटाया, लेकिन मनीषा कमरे से बाहर नहीं आई। जब कोई आवाज नहीं आई तो धक्का देकर गेट खोला। दोनों बच्चे और बहू तीनों साड़ी के फंदे से लटके मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण घटना होना सामने आई है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए तीनों शवों को चौमूं सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
