जयपुर
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव (Cm ashok gehlot corona positive) हो गए हैं। गहलोत ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है।गहलोत ने संपर्क में आए सभी लोगों से कहा है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं। गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
डॉक्टरों के मुताबिक अगस्त, 2021 में मुझे हुई आर्टरी ब्लॉकेज संबंधी परेशानी की एक वजह पोस्ट कोविड समस्या भी है। इसलिए ओमिक्रोन को भी गंभीरता से लेते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तथा वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।
आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 6, 2022
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दोपहर में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई सुरक्षा में चूक को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में मीडिया से जुड़े लोग मौजूद थे। इसके साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भी सीएम गहलोत के संपर्क में आए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास बैठे हुए थे।
गुरुवार को सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वे अभी घर पर इलाज करा रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वैभव गहलोत के संपर्क में आने से सीएम गहलोत पॉजिटव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी कोरोना संक्रमित हुए थे। तब सीएम गहलोत के साथ उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हुई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
