भरतपुर
भरतपुर नगर निगम के वार्ड 43 के पार्षद दीपक मुदगल ने जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता को ज्ञापन देकर हाउसिंग बोर्ड जवाहर नगर स्थित पार्क में करंट से घायल बच्चों को क्षतिपूर्ति देने और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है
ज्ञापन में बताया गया कि 25 नवंबर, 2021को हाउसिंग बोर्ड जवाहर नगर स्थित पार्क की बाउंड्री पर लगे ट्रांसफार्मर से रेलिंग में आए करंट से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे जिन्हें उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण जयपुर एसएमएस के लिए रैफर कर दिया था। मौके पर थाना मथुरा गेट पुलिस व बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने वार्ड की जनता से दो दिन में ट्रांसफार्मर हटाने का विश्वास दिलाया लेकिन एक माह से अधिक होने को है, पर अभी तक कोई भी अधिकारी वापिस लौटकर नहीं आया।
पार्षद दीपक मुदगल ने ज्ञापन की प्रति स्थानीय विधायक, ऊर्जा मंत्री जयपुर, संभागीय आयुक्त भरतपुर व मुख्य परिचालन अधिकारी बी ई एस एल भरतपुर को भी भेजी है। जिला कलक्टर भरतपुर अतिशीघ्र कार्यवाही का विश्वास दिलाया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA – Bonus पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?
- मजदूरों के बैंक खाते, दुबई का नेटवर्क और 24 करोड़ का खेल, जयपुर में पकड़ा गया साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड, ऐसे सफेद करता था ठगी की कमाई
- राजस्थान में निवेश के लिए अब प्रवासी राजस्थानियों पर नजर, CM भजनलाल शर्मा ने चैंबर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नवंबर में होगा खास संवाद
- राजस्थान के विश्वविद्यालयों में अब बदलेगा पढ़ाई का पूरा पैटर्न, जिससे छात्रों के लिए खुल सकते हैं नए अवसर
- भरतपुर के इन 48 खिलाड़ियों के बीच होगी जगह बनाने की जंग, चार टीमों में बंटेगा मुकाबला; जानिए किसे मिली कप्तानी
- RAS पंकज ओझा को चार्जशीट, 14 फेसबुक पोस्ट पर घिरे, सरकार ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, अब क्या होगा?
- अब सिर्फ एक स्कैन से खुलेगी थानेदार से लेकर कमिश्नर तक की पूरी कुंडली, जानिए क्या है नया प्लान?
- राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में बड़ा बदलाव: मुख्य सचिव के तीखे तेवर और 669 कॉलेजों के लिए नया फरमान | जानिए अब क्या बदलने वाला है?
- राजस्थान SI भर्ती-2016 में अब बदलेगा पदों का गणित, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 180 दिन में नए सिरे से तय होगी मेरिट और वरिष्ठता
