नोटिस फाइल करने के बदले मांगी रिश्वत… ACB ने मंडी के सचिव और कैशियर को रंगे हाथ पकड़ा

चूरू कृषि उपज मंडी समिति में ACB ने सचिव डॉ. विकेन्द्र कुमार और सुपरवाइजर-कम-कैशियर कमल कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

चूरू। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच चूरू में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कृषि उपज मंडी समिति में तैनात दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एक फर्म को जारी नोटिस को निपटाने और फाइल बंद करने के बदले अधिकारियों ने रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाकर मंडी समिति के सचिव डॉ. विकेन्द्र कुमार और सुपरवाइजर-कम-कैशियर कमल कुमार को 10 हजार रुपए लेते दबोच लिया।

4 दिन तक सबने समझा सड़क हादसा… फिर खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई दंग, मां की हत्या की मास्टरमाइंड निकली बेटी | भरतपुर से 7 लाख में शूटर बुलाकर कार से कुचलवाया

20 हजार मांगे थे, 10 हजार लेते पकड़े गए

एसीबी के मुताबिक, चूरू चौकी में एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म को मंडी समिति की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस को फाइल करने और कार्रवाई नहीं करने के बदले सचिव और सुपरवाइजर-कम-कैशियर उससे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।

परिवादी ने शिकायत में बताया कि उसे वर्ष 2019-20 और 2021 की रोकड़ बही, हिसाब-किताब और बिल प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस दिया गया था। आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।

पहले छत से धक्का, बच गया तो ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की और रिश्वत मांगने की पुष्टि के लिए सत्यापन कराया। इसके बाद बीकानेर एसीबी के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में ट्रैप की योजना तैयार की गई।

चूरू एसीबी चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई और परिवादी को रिश्वत की रकम देकर आरोपियों के पास भेजा गया।

जयपुर में 10 सेकेंड का मौत का तांडव: बेकाबू ट्रॉले ने गुब्बारे बेचने वाले परिवार को रौंदा, पिता समेत 3 मासूमों की मौत

मंडी परिसर में पहुंची ACB तो मच गया हड़कंप

जैसे ही दोनों अधिकारियों ने 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि ली, पहले से तैयार एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई कर दी। मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया गया और उनके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।

एसीबी की कार्रवाई के बाद कृषि उपज मंडी समिति परिसर में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

पहले भी ली थी रिश्वत? खंगाला जाएगा पूरा रिकॉर्ड

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या इससे पहले भी दोनों अधिकारियों ने किसी अन्य व्यक्ति से रिश्वत की मांग या अवैध वसूली की थी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5 करोड़ की ‘सोने की रामचरितमानस’ पर मचा था हड़कंप | अब मंदिर के भीतर से ही मिली, तस्वीरें आते ही थम गईं अटकलें

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *