पहले छत से धक्का, बच गया तो ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत

तेलंगाना के निजामाबाद में पत्नी और उसके प्रेमी पर पहले पति को छत से धक्का देने और फिर अस्पताल में ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर व एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर हत्या करने का आरोप है।

निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला नर्स ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पहले पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की और जब वह बच गया तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि पूरी वारदात पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी।

5 करोड़ की ‘सोने की रामचरितमानस’ पर मचा था हड़कंप | अब मंदिर के भीतर से ही मिली, तस्वीरें आते ही थम गईं अटकलें

पहली कोशिश नाकाम, अस्पताल में रचा मौत का दूसरा खेल

पुलिस जांच के अनुसार 35 वर्षीय प्रशांत हाल ही में खाड़ी देश से अपने गांव लौटे थे। घर आने के बाद उन्हें पत्नी संध्या के कथित प्रेम संबंध की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। इसी बीच 30 जून को संध्या ने अपने प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साई के साथ मिलकर प्रशांत को शराब पिलाई, मारपीट की और फिर घर की छत से नीचे धक्का दे दिया।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद प्रशांत की जान बच गई। इसके बाद तीनों उसे अस्पताल ले गए और हादसे को नशे में गिरने की घटना बताकर मामला दबाने की कोशिश की।

नर्स संध्या और उसका प्रेमी अनिल

नर्स होने का ज्ञान बना हत्या का हथियार

जांच में सामने आया कि संध्या पहले एक निजी अस्पताल में नर्स रह चुकी है। पुलिस का आरोप है कि उसने अपने मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए अस्पताल में इलाज के दौरान पति की नस में लगी ड्रिप के जरिए टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर दिया। इसके कुछ समय बाद प्रशांत की मौत हो गई।

मां को हुआ शक, पोस्टमॉर्टम से खुली साजिश

प्रशांत की मौत के बाद उनकी मां को घटना पर संदेह हुआ। उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने तीनों संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस का दावा है कि हत्या की पूरी साजिश पहले से तैयार की गई थी।

पूछताछ में कबूलनामे के बाद तीनों गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पूछताछ में संध्या ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जबकि वेंकट साई ने भी पहली बार छत से धक्का देकर हत्या की कोशिश में अपनी भूमिका मानी। इसके बाद संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और वेंकट साई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

आधार वालों के लिए बड़ी राहत | अब घर बैठे मुफ्त में जोड़ें Email ID, छह महीने तक नहीं लगेगा एक भी रुपया, ये होंगे फायदे

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *