भरतपुर में व्यापारियों का आक्रोश: अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 9 जुलाई को बंद रहेंगी किराना दुकानें

भरतपुर में व्यापारियों ने बढ़ते अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद की। किराना परचून संघ ने चेतावनी दी है कि 8 जुलाई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 9 जुलाई को दुकानें बंद रखकर विरोध किया जाएगा।

भरतपुर। जिले में व्यापारियों पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर किराना परचून संघ ने मोर्चा खोल दिया है। असीम कृपा मैरिज होम में आयोजित आम सभा में व्यापारियों ने हाल ही में हुई गोलीबारी और लूट की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सभा में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि यदि 8 जुलाई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 9 जुलाई को किराना परचून संघ से जुड़े व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज कराएंगे।

4 दिन तक सबने समझा सड़क हादसा… फिर खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई दंग, मां की हत्या की मास्टरमाइंड निकली बेटी | भरतपुर से 7 लाख में शूटर बुलाकर कार से कुचलवाया

गोलीबारी और लूट की घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी

किराना परचून संघ की ओर से आयोजित इस बैठक में व्यापारियों ने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। उन्होंने मांग रखी कि गोली चलाने वाले अपराधियों को जल्द पकड़ा जाए, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि व्यापारी और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

सभा में भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री विपुल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज, मंत्री मनीष मेहरा, बंटी व्यास, महेश चंदानी और अनिल गर्ग सहित महासंघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पहले छत से धक्का, बच गया तो ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत

जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि भरतपुर जिला व्यापार महासंघ हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग करेगा।

वहीं जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही व्यापारियों की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

किराना परचून संघ के पदाधिकारी और व्यापारी रहे मौजूद

आम सभा में किराना परचून संघ के अध्यक्ष विनोद डिंगिया, संतोष खंडेलवाल, अनिल गर्ग, सीताराम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। सभी ने व्यापारी सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं रखीं और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।

जयपुर में 10 सेकेंड का मौत का तांडव: बेकाबू ट्रॉले ने गुब्बारे बेचने वाले परिवार को रौंदा, पिता समेत 3 मासूमों की मौत

बैठक के अंत में दिवंगत बर्तन व्यापारी चंद्रभान उर्फ राजू को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। व्यापारियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5 करोड़ की ‘सोने की रामचरितमानस’ पर मचा था हड़कंप | अब मंदिर के भीतर से ही मिली, तस्वीरें आते ही थम गईं अटकलें

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *