नई दिल्ली
Bonus for Railway Employees: केंद्र सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों को गुरुवार को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार ने उत्पादकता से जुड़े रेल कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। रेलवे में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए कैबिनेट ने 11,72,240 रेलवे कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपये के 78 दिनों के बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है। उन्हें इस बार 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। यह बोनस दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले दे दिया जाएगा। इससे करीब 11.72 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
यह फैसला गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। यह बोनस उत्पादकता (पीएलबी) से जुड़े रेल कर्मचारियों को दिया जाएगा। बोनस के मद में रेल कर्मचारियों को कुल 2029 करोड़ रुपये मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस बोनस से करीब 11.72 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
इन्हें मिलेगा बोनस
बोनस की यह रकम रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न कैटेगिरी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्निशियन, टेक्निशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन आदि को दी जाएगी। यह बोनस रेलवे के सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को दिया जाता है। यह प्रोत्साहन रकम होती है जो इन कर्मचारियों को काम के प्रति प्रेरित करती है। इस बोनस के रूप में कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे। वर्ष 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रेकॉर्ड माल लोड किया। साथ ही करीब 6.7 अरब यात्रियों ने सफर किया।
साल 2023 में रेलवे सभी नॉन गजेटेड अधिकारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया। आमतौर पर इसकी गणना ग्रुप डी के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के आधार पर की जाती है। छठे वेतन आयोग के अनुसार न्यूनतम वेतन 7000 है यानि 78 दिन का बोनस करीब 18 हजार रुपये है। वहीं साल 2023 में 7वें वेतन आयोग के मुताबिक न्यूनतम वेतन 18000 कर दिया गया था। रेलवे कर्मचरियों की मांग थी कि उनको 7वें वेतन आयोग के मुताबिक बोनस दिया जाए।
साल 2022 में सरकार ने कुल मिलाकर 1832 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस बांटा था। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 78 दिन के लिए 17951 रुपये का दिवाली बोनस दिया था।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
राजस्थान पुलिस सेवा के 114 अफसरों के तबादले | नीचे देखें लिस्ट
UP: अफसर की यातनाओं से परेशान प्रिंसिपल ने स्कूल में लगाई फांसी | सुसाइड नोट में बताईं ये वजहें
भजनलाल कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले, कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बताई यह बात
क्या दिवाली पर रेलवे कर्मचारियों के बोनस में होगा इजाफा? | जानें क्या चल रही है सुगबुगाहट
राजस्थान के सात लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर; वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल | चुनावी वायदे को पूरा करने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें