IBPS RRB 2021
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (Gramin Bank) के लिए बम्पर भर्तियां निकाली गई हैं। यह युवाओं के लिए सरकारी बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका है। देश के विभिन्न राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित रीजनल रूरल बैंक्स (RRB) में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां की जाएंगी। आईबीपीएस आरआरबी वैकेंसी 2021 (IBPS Jobs) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह भर्ती कुल 10734 पदों पर हो रही है।
पदों का विवरण
ऑफिस असिस्टेंट: 5305 पद
ऑफिसर स्केल-1 (असिस्टेंट मैनेजर): 4119
ऑफिसर स्केल-2 (मैनेजर) जनरल बैंकिंग ऑफिसर: 905
आईटी ऑफिसर: 59
सीए: 32
लॉ ऑफिसर: 27
ट्रेजरी मैनेजर: 09
मार्केटिंग ऑफिसर: 43
एग्रीकल्चर ऑफिसर: 25
ऑफिसर स्केल-3 (सीनियर मैनेजर): 210
योग्यता
इन सभी पदों के लिए मान्यता प्राप्त विवि से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। सिर्फ ऑफिसर स्केल-2 के लिए पद के अनुसार संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। 40 साल तक के उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
आईबीपीएस आरआरबी एग्जाम 2021 के लिएऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आईबीपीएस की वेबसाइट ibps.in के जरिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 28 जून, 2021 है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपए है। एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए 175 रुपए है।
चयन प्रक्रिया
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती परीक्षा 2021 (IBPS RRB Exam 2021) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा तीन चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू। तीनों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी।
ये भी पढ़ें
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
