भरतपुर
अपनी बहन और भांजे की हत्या का बदला लेने के लिए दिया था वारदात को अंजाम
भरतपुर के डॉक्टर दंपती हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनुज आक्कहिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे घटना के करीब पंद्रह दिन बाद 13 जून रविवार को बयाना के पास के एक गांव से गिरफ्तार किया। उस पर 5 हज़ार रुपए का इनाम भी घोषित था। अनुज अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए धौलपुर की तरफ से बयाना होते हुए जा रहा था।आरोपी से हत्याकांड का पूरा सीन दुबारा रिक्रिएट कराया जाएगा। आरोपी से हत्याकांड के उपयोग में ली गई हथियार अभी बरामद नहीं हुआ हैं। हत्याकांड के बाद से ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। इस मामले में चार जनों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुकाहै। डॉक्टर दंपती की 28 मई की शाम को शहर के नीम दा गेट के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
ये है मामला
डॉ. सुदीप गुप्ता और उसकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता की 28 मई की शाम को शहर के नीम दा गेट के पास गोलियों से भून कर उस समय हत्या कर दी गई थी जब वे अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।आपको बता दें कि डॉ. सीमा गुप्ता पर आरोप था कि उसने दो साल पहले पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर और उसके बेटे की जलाकर हत्या कर दी थी। दीपा गुर्जर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी अनुज की बहन थी।
भरतपुर IG प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि इसी हत्या का बदला लेने के लिए ही मुख्य आरोपी अनुज ने इस वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर सुदीप अपनी कथित प्रेमिका दीपा गुर्जर को अपने विला में रखने लगा था। दीपा गुर्जर आरोपी अनुज की बहन थी। मृतका दीपा इस विला में 1 नंवबर 2019 को पार्लर खोलने वाली थी। तब निमंत्रण कार्ड में डॉ. सुदीप का नाम छपा देखकर उनकी पत्नी डॉ. सीमा को अवैध संबंधों का पता चल गया। इसके बाद सुदीप की पत्नी सीमा ने दीपा को सबक सिखाने दीपा और उसके बेटे शौर्य को कमरे में बंद कर स्प्रिट छिड़ककर आग लगा दी। इससे दीपा और उसके बेटे की मौत हो गई। तब कोतवाली थाना पुलिस ने डॉ. सुदीप और डॉ. सीमा को हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार दीपा गुर्जर और शौर्य की जिंदा जलाकर हत्या करने के बाद उसका भाई अनुज बदला लेने की फिराक में था। डॉक्टर सुदीप और डॉक्टर सीमा के जेल से बाहर आने पर अनुज ने अपने मामा के लड़के महेश के साथ मिलकर डॉक्टर दंपती की हत्या की योजना बनाई। उनकी रेकी करना शुरू किया। लॉकडाउन में सड़कें सूनी होने पर अनुज को मौका मिल गया। 28 मई को शाम 5 बजे डॉक्टर दंपती अपनी कार से श्री राधा चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान नीम दा गेट के पास दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को बाइक आगे लगाकर रुकवाया। खुद बाइक से उतरे और कार में मौजूद डॉक्टर सुदीप व उनकी पत्नी सीमा को ताबड़तोड़ गोलियां मारने के बाद भाग निकले।
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
