भरतपुर
वैर विधान सभा क्षेत्र के गांव धरसोनी, पथेना, बाछरैन, बल्लभगढ़, मेनापुरा और दहगांव आदि में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया में समर्थकों के घरों पर पार्टी का चिन्ह लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर नगर निगम भरतपुर सुमन कोली, बबिता सैनी, शिवानी दायमा आदि भी उपस्थित थी।
इस अवसर पर सदस्यता प्रभारी सुमन कोली ने वैर विधानसभा क्षेत्र से मोबाइल नंबर 8140200200 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से महिलाओं, युवाओंको सदस्यता दिलवाई। सुमन कोली ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान में महिला, युवा बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
सुमन कोली ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, गुंडाराज, महिलाओं पर हो रहे शोषण से राजस्थान की जनता का मोह भंग हो गया है। इसलिए वे भाजपा को विकल्प के रूप में देखते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
RPSC ने बदली जूनियर लॉ आफीसर भर्ती परीक्षा की डेट, अब इस दिन होगी
RPSC: आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के 5वें विकल्प से जुड़े नियम में हुआ बदलाव
