लक्षमनगढ़
यूपी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए भाजपा नेता विष्णु भूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी भागीदारी निभाते हुए प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेकर नुक्कड़ सभा की तथा पार्टी कार्यालय व पार्टी प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय में पार्टी प्रत्याशीयों के पक्ष में किए गए प्रचार की जानकारी के साथ राजनैतिक गतिविधियों के रूझान से भी रूबरू करवाया।
भूत के साथ चुनाव में सीकर भाजयुमो के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र तोदी गाडोदा, भाजपा नेता अनिल सिंघल व व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल साथ थे। भूत कोलकाता से तीन दिवसीय चुनावी यात्रा के लिए कानपुर पहुंचे जहां वे किदबई नगर, गोविंद नगर, घाटमपुर, भिलोर, बिथूर, रेकुलाबाद, बिलाटी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव प्रचार किया तथा वहा के मतदाताओं से रूबरू हो प्रवासी राजस्थानियों से मुलाकात की।
इस दौरान भाजपा नेता भूत व उनकी टीम ने यूपी में भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित पार्टी प्रत्याशी गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सुरेन्द्र मेथानी, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से महेश त्रिवेदी, घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र सरोज कुरील, भिलोर विधानसभा क्षेत्र से राहुल सोनकर, बिथूर विधानसभा क्षेत्र से अभिजीत सिंह सांगा, रेकुलाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूनम शंकरवर, बिलाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी से मुलाकात की ।
उल्लेखनीय है कि 1995-96 में तोदी महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद से छात्रसंघ अध्यक्ष रहे विष्णु भूत के चुनाव के दौरान बंसल के पास राजस्थान में विद्यार्थी परिषद का दायित्व था तथा उस दौरान बंसल ने लक्षमनगढ प्रवास पर आकर भूत को छात्रसंघ अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई। यूपी प्रचार के दौरान बंसल ने भूत के साथ अपनी मुलाकात में पुरानी यादें ताजा कर यूपी व राजस्थान की राजनैतिक चर्चाएं की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
- सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या
- 1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन
- कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
- कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा
- नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
- ‘शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड
