श्री महेश नवमी: माहेश्वरी समाज ने किया भव्य रुद्राभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा माहेश्वरी कुंज

भरतपुर में श्री महेश नवमी के चौथे दिन माहेश्वरी मंडल समिति द्वारा माहेश्वरी कुंज में भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, समाज की सहभागिता और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

भरतपुर। पांच दिवसीय माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस ‘श्री महेश नवमी’ के चौथे दिन माहेश्वरी मंडल समिति, भरतपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी कुंज, नीम दा गेट पर भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान शिवभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कोचिंग में लगी आग, चीखों से कांपा लखनऊ | धुएं में घिरे छात्रों ने छत-छज्जों से लगाई छलांग, 15 मौतों की खबर, रेस्क्यू में जुटी टीमें | देखें वीडियो

समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि विद्वान आचार्य पंडित मनु मुदगल शास्त्री के नेतृत्व में पांच ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कराया गया। मुख्य यजमानों सहित समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल एवं गन्ने के रस से विधिवत अभिषेक कर सुख-समृद्धि, विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की।

रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव की छह चौकियां सजाई गईं, जिनमें पांच दंपतियों और एक सामूहिक सदस्य ने भाग लिया। अभिषेक में ओ.पी. माहेश्वरी–पुष्पलता माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण–उषा माहेश्वरी, मुकेश कुमार–सुमन माहेश्वरी, ललित कुमार–दीपशिखा माहेश्वरी तथा राजकिशोर–रेखा माहेश्वरी ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की।

अब नहीं होगी ट्रेनों की टक्कर? रेल ट्रैक पर लगने जा रहा ‘कवच’, केंद्र ने दी मंजूरी | जानिए कैसे बचेंगी हजारों जानें

जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करना, नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना तथा विश्व शांति और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाना है।

जयपुर में ‘खदीजा’ बनकर जैश के लिए काम कर रही महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, मोबाइल से आतंकियों के नेटवर्क के सुराग

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी, महामंत्री मुकेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, कृष्ण कुमार, योगेश, फूलचंद, राजकिशोर, संजय, लोकेश, राघव, हीरालाल, रचना, सुषमा, मनीषा, प्रीती, केशव, गुंजन, शैलेश, पुष्पलता, शशी दरगड़, नलिनी, दर्शना, वेदिका, सुमन, मोहिनी, रेखा, उषा, आरती, वर्षा, प्रह्लाद तथा रचना माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर समाज की उन्नति, परिवारों की खुशहाली और राष्ट्र के कल्याण की मंगलकामना की। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं का यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह का अनुपम उदाहरण बन गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘India’ नहीं, अब सिर्फ ‘भारत’, राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह से पहले यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला | डिग्री-मार्कशीट से हटा ‘India’, अब सिर्फ ‘भारत’

ये ‘काश’ क्या है?

SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *