असमनी राजस्थान ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार | नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला स्तर तक होगा संगठन का विस्तार

एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया (असमनी) राजस्थान इकाई ने जनवरी 2027 तक के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन और जिला स्तर तक संगठन विस्तार का निर्णय भी लिया गया।

जयपुर। छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की आवाज़ को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया (असमनी) राजस्थान इकाई ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार, सशक्तीकरण और आगामी गतिविधियों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने जनवरी 2027 तक के कार्यकाल के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक सक्रिय और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक संभाग से दो-दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिले और छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं एवं हितों की प्रभावी पैरवी की जा सके।

NEET पेपर लीक का सबसे बड़ा राज खुला | CBI बोली- NTA के अंदर ही ‘याद’ किए गए सवाल, फिर होटल से शुरू हुआ करोड़ों का खेल

प्रकाशित होगी स्मारिका, होगा राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन

बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर आधारित एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेशभर के सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने और संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से शीघ्र ही राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि असमनी हमेशा से पत्रकारों तथा लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और सदस्यता अभियान के साथ संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार पूरे प्रदेश में तेजी से किया जाएगा।

जनवरी 2027 तक के लिए घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी

प्रदेश अध्यक्ष

  • गोपाल गुप्ता

प्रदेश उपाध्यक्ष

  • अमृता मौर्य (जयपुर)
  • अशोक सिंघल (भरतपुर)
  • बाबूलाल सोनी (उदयपुर)
  • पीयूष पुरोहित (बीकानेर)
  • मदनलाल शर्मा (जोधपुर)
  • विजय पराशर (अजमेर)
  • रूपेश टिंकर (कोटा)

महामंत्री

  • पुरुषोत्तम शर्मा

प्रदेश सचिव

  • राकेश जाजोरिया (जयपुर)
  • अजय शर्मा (भरतपुर)
  • आनंद जोशी (बीकानेर)
  • रंजन दैया (जोधपुर)
  • अनुराग जैन (अजमेर)
  • भरत सिंह चौहान (कोटा)

संगठन मंत्री

  • अजय नागर
  • ओमवीर भार्गव

कोषाध्यक्ष

  • दीपक अग्रवाल

प्रचार मंत्री

  • कमल शर्मा

विधिक सलाहकार

  • भानुराज टांक

कार्यकारिणी सदस्य

  • गोपाल व्यास
  • हर्षित गुप्ता
  • छगन तिवारी
  • नंदू श्री मंत्री
  • सुरेश पाण्डेय

सलाहकार मंडल

  • गुलाब बत्रा
  • अशोक चतुर्वेदी
  • आशा पटेल
  • राजेन्द्र राज
  • पीयूष कुलश्रेष्ठ
  • अनन्त शर्मा

जिला स्तर तक होगा संगठन का विस्तार

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। साथ ही संकल्प लिया गया कि संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय और जनोन्मुखी बनाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन की इकाइयों का विस्तार किया जाएगा, ताकि छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं और पत्रकारों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक और अधिक मजबूती के साथ पहुंचाया जा सके।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

₹1,000 की पेंशन में कैसे कटेगा बुढ़ापा? | 81 लाख पेंशनभोगी कर्मियों की बढ़ी बेचैनी, अब सरकार से आर-पार

‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *