ढाका
हॉकी की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को एकबार फिर धूल चटा दी। इसके साथ ही भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। इस मैच में टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान बुरी तरह से पस्त हो गया।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-3 मात दी। मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने ना सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया बल्कि इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर फिनिश किया। वहीं, PAK टीम चौथे पायदान पर रही।आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम इंडिया ने उसे बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। गत चैम्पियन भारत ने इस बार फाइनल में तो जगह नहीं बना पाया, लेकिन पाकिस्तान को मात देकर ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम जरूर किया।
India win! 🇮🇳 They will take BRONZE🥉 home #INDvPAK 🇵🇰🇮🇳#AsianChampionsTrophy pic.twitter.com/xHMTVvXxvM
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) December 22, 2021
आखिरी क्वार्टर में टीम इंडिया ने कमाल का खेल दिखाया है। मैच खत्म होने में जब कुछ ही वक्त बाकी था तभी टीम इंडिया की ओर से तीसरा गोल दागा गया। भारत की ओर से तीसरा गोल वरुण कुमार ने किया, पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए वरुण ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को चकमा दिया और भारत बढ़त दिलाई।
मैच खत्म होने से कुछ देर पहले तक दोनों टीमों की ओर से वार-पलटवार किया गया है। पहले भारत ने लगातार दो गोल दागकर 4-2 की बढ़त बनाई और उसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने भी एक गोल मारकर मैच में वापसी की कोशिश की।
लीग मैच में जीता था भारत
टूर्नामेंट के लीग राउंड में भी दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जहां टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 3-1 से मात दी थी। मैच के पहले और चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो शानदार गोल किए। पूरे मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। हरमनप्रीत के अलावा आकाशदीप सिंह ने एक गोल दागा। वहीं, पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल जुनैद मंजूर ने किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
