गोपालगंज
एक वकील को दिनदहाड़े बीच सड़क भून डाला गया और इसके बाद बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब वकील अपने साथी वकील के साथ कोर्ट जा रहा था।
वकील की हत्या के यह सनसनीखेज वारदात बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट लाइन होटल के समीप मंगलवार को हुई। मृत अधिवक्ता कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव के राजेश पांडेय थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
अधिवक्ता राजेश पांडेय बाइक से अपने साथी अधिवक्ता जितेंद्र चौबे के साथ गोपालगंज सिविल कोर्ट में आ रहे थे। इस बीच वे कुचायकोट लाइन होटल के पास जैसे ही पहुंचे कि पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात से नाराज वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
घटना के बाद गोपालगंज के सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया है। अधिवक्ता उदय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि गोपालगंज में यह चौथी वारदात है। जब किसी अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या हुई है। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।अधिवक्ता की मौत के बाद साथी अधिवक्ताओं ने सदर अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
