भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी

भरतपुर जिले की अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयन के लिए 13 सितंबर 2026 को मॉडर्न स्कूल बरसो में ट्रायल होगा। जानें उम्र सीमा, समय और जरूरी दस्तावेज।

भरतपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सितंबर माह से जयपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम तैयार की जाएगी। इसके लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल 13 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 7 बजे से मॉडर्न स्कूल, बरसो में आयोजित किया जाएगा।

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 सितंबर 2003 के बाद हुआ है। ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर मैदान पर पहुंचना होगा।

ट्रायल के लिए ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के दौरान अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, डिजिटल मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछले तीन वर्षों की मार्कशीट तथा माता-पिता के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेजों के मूल रूप साथ लाने होंगे।

खिलाड़ी के आधार कार्ड में लगी फोटो भी अपडेटेड होनी चाहिए और छह माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। जिला क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल के लिए लाए जाने वाले सभी दस्तावेज ओरिजिनल होने चाहिए।

इसके अलावा खिलाड़ियों को अपनी सफेद क्रिकेट किट और क्रिकेट खेलने का आवश्यक सामान भी साथ लेकर आना होगा। चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर भरतपुर जिले की अंडर-23 टीम का चयन किया जाएगा, जो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA कसी नकेल

छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज

जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *