भूख
डॉ. अंजीव अंजुम
आज जा बिचार ते
किसना कौ मन
कांटे के तारन में
जकरों परयौ है
कहूँ कोहू आवारा बिजार
न घुसिकैं उजारि दे
बाकै खुशी के खेत कूँ
निनुआहू सुबै ते संझा ताऊँ
भटक रहयौ है
पूठरान पे
कहूं बुग्गी वारो चोट्टा
भरि न ले जावे
चौपट खेत की
समतल उपजाऊ रेत कूँ
भूरा की आंखन में
उछटती बदली कूँ देखिकैं
संशय को अंधियारो छायौ है
लीला स्वामी ने पूजा करते में
कारी कुत्तिया को
रुदन स्वर पायौ है
विस्सौ
जाकूँ हथेली में
दवाये जाए रहयौ है
बु सिक्का नांय
ब्याज को दर्द है
मंगा काछी की
पथलियान में भूखी गैयन की
उड़ती भई गर्द है
राधे के विचारन में
कछू अज्ञात सहम की तरिहाँ
समाय गयौ है
मंगा काछी के दिमाग पे
पीपरा वारे भूत सो
अनावश्यक वहम की तरिहाँ
छाय गयौ है
आज रधिया को ब्याह बनि
हरिया चाचा के सीने में
सुलगन लाय रहयौ है
भरौसी ताई के पेट कूँ
दवाई कौ बिल बनिकैं
ऐंठतौ जाय रहयौ है
बन्नौ नऊआ के चूतर पे
बु टीस रहयौ है फोरा बनिकैं
अरु जग्गौ की पीठ पे
पडि रहयौ है नित
नयी रोटी को कोड़ा जमिकैं
रघुआ
जब अमिया की रखवारी करें
बाकी नींदन में
एक दुस्वप्न की तरिहाँ
बु पसरो रहे दुर्दमनीय
सत्तौ के सिर पर दुगुनौ
बोझा सौ लगे बु असहनीय
बिना दवा दारू के
चंदा की मैया कूँ
जीवन हू बाकी बजै ते
मृत्यु सौ लगि रहयौ है
खटिया में परी है
पर बाकी सांसन कौ बेग
मृत्यु से बचि बचि कैं
भाग रहयौ है
बीघा भर में कित्तौ
नाज होयगौ
जाकी भुरभुरी प्रतीक्षान में
ओला बरसात कूँ देखिकैं
बनिकैं आंखन में बु
भीमा की खोय जावे
अधमरी आकांच्छान में
बु तबई तो
बना रहे काल में
अकाल में
म्हौं पे, आंखन में
हर एक जवाब में, सवाल में
हर देहरी, द्वार, आंगन,
तिराहौ या चौराहौ
सही तै बुरजी
बांध बु घर नांय आयौ
प्रतिछन आदमी बाकै विरुद्ध
कछु रचिवौ चाहवै
हँसिया, पामरौ, हल ते नांय
बाकू सोचिवै तेहू
बचिवौ चाहवै
च्योंकि
भगवान कूँ जो करनौ है
बु नांय मानेगौ
जरूर करेगौ
आज मेहनती अरु किसान
वास्तव में मौत ते नांय
बा भूख के डर ते
मरेगौ
(लेखक प्रधानाध्यापक एवं राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी जयपुर की पत्रिका ब्रजशतदल के सहसंपादक हैं )
नोट: अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
राजस्थान में अब हर कैटगरी के उपभोक्ताओं को सौ यूनिट तक बिजली फ्री, डिटेल के लिए पढ़िए पूरी खबर
गहलोत सरकार का कर्मचारियों के लिए ऐलान, एक जून से ही उठाएं इसका फायदा, जारी हो चुके हैं आदेश
भारत के मुसलमानों का हाल दलितों जैसा; अमेरिका में बोले राहुल गांधी और फिर मच गया बवाल
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्पर भर्ती | देखिए डिटेल