नई दिल्ली
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ गए। नतीजों के मुतबिक गुजरात में भाजपा ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। हिमाचल में कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। आम आदमी पार्टी गुजरात में अपना खाता खोलने में कामयाब हो गई है लेकिन हिमाचल में यह पार्टी कुछ भी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है। इन चुनावों को राजनीतिक प्रेक्षक कांग्रेस के लिए एक बड़ी खतरे की घंटी का संकेत मान कर चल रहे हैं। हालांकि उप चुनावों के नतीजे भाजपा के अनुकूल नहीं आए हैं।
हिमाचल में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था। जबकि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इन दोनों राज्यों के नतीजे करीब-करीब एग्जिट पोल के आसपास ही आए हैं। गुजरात में कांग्रेस ने अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन किया है जबकि आप ने अपनी एंट्री मार ली है हालांकि आप का गुजरात में जबरदस्त बहुमत का दावा खोखला साबित हुआ है। कांग्रेस गुजरात में अपना सबसे बुरा प्रदर्शन करने जा रही है। हिमाचल में कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त कर लिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने हार मान ली है। 1990 के बाद कांग्रेस का यह सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है. 1990 में कांग्रेस को 33 सीटें मिली थी। गुजरात में भाजपा को डेढ़ सौ से ज्यादा सीट मिलती दिख रही हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में खाकी पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करने उतरे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पेट में घुसा सरिया, हालत गंभीर
- 30 मजदूरों की नौकरी बचाने के बदले मांगी रिश्वत, रेलवे का सीनियर इंजीनियर 45 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
- योगी सरकार ने 14 लाख कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, DA में 5% का इजाफा; लेकिन एरियर की रकम पर लागू किया ये नियम
- राजस्थान में नौकरी का बड़ा मौका, 2400 पदों पर आएंगी 3 भर्तियां, जानिए किस भर्ती का विज्ञापन पहले होगा
- 40 टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम, मालावास प्रीमियर लीग का आज से आगाज
- दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
हिमाचल प्रदेश और गुजरात के अलावा यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इसके अलावा जिन विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली सीट, ओडिशा की पद्मपुर सीट, राजस्थान की सरदारशहर सीट, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल है। रामपुर सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली हुई है।
