नई दिल्ली
CBSE ने शुक्रवार को Class 10th, 12th Term 2 की Date Sheet जारी कर दी। Date Sheet के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 05 मई से 24 मई तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 26 अप्रेल से 19 मई तक आयोजित की जाएंगी। जो छात्र टर्म 2 एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे सब्जेक्टवाइस यहां डेटशीट में चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्र समय टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट का बड़ी ही उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे थे। छात्रों की इस उत्सुकता को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 11 मार्च 2022 को सीबीएसई परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी। सीबीएसई मुख्य विषयों की बात करें तो कक्षा 10 के छात्रों का पहला पेपर 27 अप्रेल को इंग्लिश का होगा। इसके बाद 2 मई को होम साइंस का पेपर होगा। सीबीएसई 10वीं का आखिरी पेपर 23 मई को कम्प्यूटर अप्लीकेशन सब्जेक्ट का होगा। हालांकि 10वीं की परीक्षा 24 मई 2022 तक चलेंगी।
सीबीएसई ने टर्म 2 की डेटशीट जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा शेड्यूल तैयार करते वक्त जेईई मेन समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखा गया है जिससे कि छात्रों के पेपर न टकराएं। सीबीएसई टर्म 2 10वीं परीक्षा और सीबीएसई टर्म 2 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर अब पूरा परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यहां नीचे डेट शीट दी जा रही है।
(2/2) #CBSE #CBSEexams #CBSEexamSchedule #Students
— CBSE HQ (@cbseindia29) March 11, 2022
Schedule for Term II exams Class XII 2022
Details also available at https://t.co/xA4WhyG5VW pic.twitter.com/h60prCMIvT
सीबीएसई 10वीं परीक्षा में हर साल करीब 17-18 लाख छात्र भाग लेते हैं, वहीं 12वीं परीक्षा के लिए भी करीब 14 लाख छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कराते है। पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षा 2021 में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2021 की बात करें तो पिछले साल 14.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा में पंजीकृत थे।
रेलवे के विद्युतीकरण प्रोजेक्ट में घोटाला: अंडरवेट स्टील लगाईं, दांव पर यात्रियों की सुरक्षा
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
