दौसा
दौसा जिले में अज्ञात बदमाशों ने पांच लाख की नकदी पार कर ली। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित ने यह राशि मकान बनाने के लिए बैंक से निकालवाई थी।
घटना सिकंदरा चौराहे की है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार राजवास निवासी रमेश हरिजन अपने साथी विनोद बैरवा के साथ SBI बैंक की सिकंदरा ब्रांच से मकान कंस्ट्रक्शन के लिए पैसे निकालने आया था। यहां करीब 4 बजे उसने 5 लाख रुपए निकलवा कर बाइक की डिक्की में रख दिए और चले गए । दुकान से खरीदारी कर वापस लौटे तो बाइक की डिक्की में रखे 5 लाख रुपए गायब मिले।
थाना प्रभारी कमलेश मीना ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। जिसमें दोनों पैसे लेकर बाइक से जाते दिखाई दे रहे हैं। आगे जाकर राशि किस तरह गायब हुई इसकी जांच की जा रही है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल
बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना
IT की रेड में मिला पूर्व IPS के घर पर खजाना, बेसमेंट में 650 लॉकर, अब तक तीन करोड़ बरामद
February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
