जयपुर
राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन मौतों का सिलसिला कम होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को राजस्थान में 8125 नए कोरोना मरीज मिले और 21 मरीजों की मौत हुई।
चिकित्सा विभाग की सूचना के अनुसार आज प्रदेश के नौ जिलों से कोरोना से मौत होने की खबर है। इनमें जयपुर में 5, जोधपुर में 5, झालावाड़ में 2, बीकानेर में 2, बाड़मेर में 2, अजमेर में 2, करौली, उदयपुर और नागौर में एक- एक मरीज की मौत हुई है।
एक्टिव केसों में आई कमी
एक तरफ कोरोना से मौत का आंकड़ा अपने अंदाज में बढ़ा रहा है, वहीं सुकून की बात ये है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ जाने से एक्टिव केस में बड़ी कमी आई है। आज राज्य में एक्टिव केस कम होकर अब 80488 रह गए। 24 घंटों में प्रदेश में 14884 मरीज रिकवर हुए हैं। अब संक्रमण से ज्यादा रिकवरी दर होने के कारण एक्टिव केस हर दिन कम हो रहे हैं।
कहां कितने मिले मरीज
जयपुर में 2300, जोधपुर में 707, अलवर में 408, अजमेर में 220, बांसवाड़ा में 46, बारां में 111, बाड़मेर में 128, भरतपुर में 478, भीलवाड़ा में 201, बीकानेर में 109, बूंदी में 92, चित्तौड़गढ़ में 238, चूरू में 160, दौसा में 54, धौलपुर में 113, डूंगरपुर में 39, श्रीगंगानगर में 59, हनुमानगढ़ में 248, जैसलमेर में 107, जालौर में 6, करौली में 1, झालावाड़ में 124, झुंझुनूं में 64, कोटा में 458, नागौर में 84, पाली में 127, प्रतापगढ़ में 121, राजसमंद में 152, सवाईमाधोपुर में 136, सीकर में 157, सिरोही में 8, टोंक में 212, उदयपुर में 657।
कहां कितने एक्टिव केस
जयपुर में 22857, जोधपुर में 4668, अलवर में 7267, अजमेर में 2975, बांसवाड़ा में 1350, बारां में 866, बाड़मेर में 1586, भरतपुर में 3153, भीलवाड़ा में 2604, बीकानेर में 1291, बूंदी में 444, चित्तौड़गढ़ में 1583, चूरू में 858, दौसा में 604, धौलपुर में 891, डूंगरपुर में 1818, श्रीगंगानगर में 2940, हनुमानगढ़ में 1972, जैसलमेर में 494, जालौर में 230, करौली में 383, झालावाड़ में 821, झुंझुनूं में 890, कोटा में 2760, नागौर में 1037, पाली में 2294, प्रतापगढ़ में 1315, राजसमंद में 1693, सवाईमाधोपुर में 1368, सीकर में 2073, सिरोही में 556, टोंक में 1354, उदयपुर में 3492।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी
- ‘मौत के बाद भी नहीं रुकी दरिंदगी…उसे धर्म देखकर घेरा’ अदालत ने खोली 2020 दंगों की सबसे भयावह कहानी | ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
- मोबाइल से चल रही थी ‘चलती-फिरती’ सोनोग्राफी लैब… 50 हजार लेकर बताता था गर्भ में बेटा है या बेटी | PCPNDT टीम का बड़ा डिकॉय ऑपरेशन
- ‘डेमरेज कम कर दूंगा, पहले पैसे दो…’ रिश्वत लेते पकड़ा गया रेलवे क्लर्क पहुंचा जेल | CBI ट्रैप के 9 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा
- Haryana News: दिनदहाड़े 90 लाख का सोना लूट ले गए बदमाश… विरोध किया तो ज्वेलर पर बरसाए चाकू | बेटे को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
- हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 14 प्रिंसिपलों को मिली नई जिम्मेदारी | तत्काल जॉइनिंग के आदेश; यहां देखें पूरी सूची
- छोटी-छोटी खुशियां …
- Udaipur News: एक झटके में उजड़ गया पूरा घर… हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार | मां-बाप और 8 साल के बेटे की सांसें थमीं, 14 साल का बेटा अकेला जिंदगी से लड़ रहा
- उस रात सिर्फ पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए थे… उनके घर भी लहूलुहान हो गए | CJP हिंसा पर पहली बार छलका पुलिसवालों के अपनों का दर्द
- जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश
