सरकारी स्कूल के शिक्षक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

झालावाड़ 

राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के एक शिक्षक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। शिक्षक का शव सड़क किनारे पाया गया। राह चलते लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार शिक्षक की शिनाख्त  मेतुन गांव निवासी मुकेश मीणा (35) के रूप में हुई है। वह गंधामेर के स्कूल में तैनात थे। पुलिस ने बताया  ने बताया कि मीणा सड़क किनारे मृत पाए गए। उनके गले के आसपास के निशान से लगता है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है।

मीणा शुक्रवार तड़के घर से निकले थे। पुलिस को यह कार भी  भी शव के पास खड़ी मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मीणा के परिजनों को सौंप दिया गया।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?