अम्बाला
हरियाणा में अंबाला स्थित पेट्रोल पंप पर स्कोडा कार में आए सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक लाख की नकदी लूट कर फरार हो गए। लूट की यह वारदात CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
लूट की यह वारदात अंबाला शहर ओमैक्स फ्लैट्स के निकट पंप पेट्रोल की है जहां बदमाशों ने पहले तो अपनी कार में 3 हजार रुपए का तेल डलवाकर टैंक फुल करवाया। जैसे ही पेमेंट करने की बारी आई तो मुंह ढककर बाहर निकले बदमाश ने पंप कर्मचारी पर बंदूक तान दी।
दूसरे ने बेसबॉल का डंडा दिखाते हुए पेट्रोलपंप कर्मचारी से नकदी निकाल ली। कम पैसे मिले तो बदमाश उसे केबिन में ले गए, जहां पहले से ही दो कर्मचारी थे। सभी से करीब 1 लाख रुपए की नगदी छीनने के बाद बदमाश फरार हो गए।
लूट का जो CCTV फुटेज सामने आया है उसमें कैद बदमाशों में से एक ने मास्क लगा रखा है और दूसरे ने टोपी पहन रखी है। वारदात के समय पंप पर 3 कर्मचारी तैनात थे। बदमाशों के हाथ में बंदूक देकर सहमा एक कर्मचारी मौके से भाग गया था। मुख्य रोड की तरफ भागे कर्मचारी को देखकर बदमाश भी हथियार लहराते हुए चले गए।
पंप मालिक अमरिंद्र सिंह कंबोज ने बताया कि बदमाशों की सफेद स्कोडा कार की फोटो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। बताया जाता था कि इस्माइलाबाद में बदमाशों ने ठगी की थी। इसी कार में सवार बदमाशों ने पंप पर बंदूक दिखाकर लूट की वारदात की। पुलिस का कहना है कि कमेटी गठित कर मामले की जांच की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
