जोधपुर
पटना हाईकोर्ट से राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानान्तरित होकर आए न्यायाधीश बिरेन्द्र कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने शपथ दिलवाई। इसके साथ ही अब राजस्थान में न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई है। हालांकि अब भी 22 पद न्यायाधीशों के रिक्त हैं।
जोधपुर स्थित मुख्यपीठ में न्यायाधीश बिरेन्द्र कुमार ने शपथ ग्रहण करने के साथ ही वरिष्ठ न्यायाधीश संदीप मेहता के साथ खंडपीठ में सुनवाई भी की। शपथ ग्रहण के दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर मुख्यपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश संदीप मेहता, न्यायाधीश विजय विश्नोई, न्यायाधीश अरूण भंसाली, न्यायाधीश पुष्पेन्द्रसिंह भाटी, न्यायाधीश दिनेश मेहता, न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर, न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग, न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाहा, न्यायाधीश रामेश्वर व्यास, न्यायाधीश विनोद कुमार भारवानी, न्यायाधीश मदन गोपाल व्यास और न्यायाधीश रेखा बोराणा और अधिवक्ता मौजूद रहे।
परिचय
23 मई 1963 को बिहार में जन्मे बिरेन्द्र कुमार ने पटना लॉ कॉलेज से 1986 में एलएलबी की डिग्री की। बिहार न्यायिक सेवा में 1997 में उनका चयन हुआ। 2011 से 2014 पटना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल भी रहे। 16 नवम्बर 2016 को पटना उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
