भरतपुर
भरतपुर के वार्ड 43 में जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इसे लेकर वार्ड पार्षद और इलाके के लोगों ने भरतपुर दौरे पर आए राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य को एक ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया और समाधान की मांग की।
इस मौके पर वार्ड 43 के सामुदायिक अंबेडकर भवन में अन्य संगठनों के साथ वार्डवासियों की तरफ से पार्षद दीपक मुदगल ने दुपट्टा पहनाकर और स्मृतिचिन्ह भेंट कर मुख्य सचिव निरंजन आर्य का स्वागत भी किया।
पार्षद मुदगल ने मुख्य सचिव को दिए ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी विकसित होने के बाद भी अभी तक सामुदायिक भवन के सामने खाली पड़े भूखण्ड का पिछले 30 वर्षों से कोई निवारण नहीं हुआ है जिसके कारण यहां के स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो रहा है। जलभराव की समस्या के साथ ही भूखण्ड कचरे का ढेर बनता जा रहा है । इस समस्या हेतु अनेकों बार जिला प्रशासन व नगर निगम को अवगत किया जा चुका है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
पार्षद ने दूसरे ज्ञापन में लिखा कि जवाहर नगर की 80 फीट मुख्य सड़क जो नगर सुधार न्यास के नक्शे में शहर के सरकुलर रोड से जोड़ती है उस पर न्यास का अभी तक कोई ध्यान नहीं है जिसके कारण सैनी मौहल्ला निवासियों को रास्ते का विशेष अभाव है।
पार्षद मुदगल ने संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर को वार्ड में सड़क व जलभराव की वीडियो दिखाकर समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर वार्डवासी विवेक भारद्वाज, सोमेन्द्र गोपालिया, दान सिंह, एस एस भंडारी, निर्मला भंडारी आदि उपस्थित रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RAS पंकज ओझा को चार्जशीट, 14 फेसबुक पोस्ट पर घिरे, सरकार ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, अब क्या होगा?
- अब सिर्फ एक स्कैन से खुलेगी थानेदार से लेकर कमिश्नर तक की पूरी कुंडली, जानिए क्या है नया प्लान?
- राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में बड़ा बदलाव: मुख्य सचिव के तीखे तेवर और 669 कॉलेजों के लिए नया फरमान | जानिए अब क्या बदलने वाला है?
- राजस्थान SI भर्ती-2016 में अब बदलेगा पदों का गणित, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 180 दिन में नए सिरे से तय होगी मेरिट और वरिष्ठता
- 12 साल से पति का इंतजार, फिर भी नहीं टूटा सुहाग का विश्वास, अपना घर आश्रम में 212 से अधिक महिला प्रभुजियों ने रखा करवाचौथ व्रत
- सफाई ठेकों के बिल और MB भरवाने का खेल, 65 हजार की रिश्वत लेते विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
- पढ़ाई और जिंदगी के तनाव से कैसे निपटें छात्राएं? भरतपुर के कन्या महाविद्यालय में मनोचिकित्सक ने बताए जरूरी उपाय
- रंगों से दिया मतदान का संदेश, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में काजल और राखी ग्रुप ने मारी बाजी
- PNB में FD तोड़कर डकार गए करोड़ों, खाते में बचे सिर्फ 16 रुपये; मैनेजर समेत 5 सस्पेंड | 35 करोड़ के गबन की आशंका
- 10 लाख के बिल का भुगतान अटका, कमीशन के खेल में फंसा JEN, ACB ने 70 हजार लेते दबोचा
