पटना
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को सुबह-सुबह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक हाईकोर्ट के एक घूसखोर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को आठ लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। उसने यह रिश्वत बिल पास करने के नाम पर मांगी थी।
गिरफ्तार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का नाम राजेश कुमार है। वह भवन निर्माण विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैऔर वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पटना हाई कोर्ट में है। इंजीनियर को पटना की कंकड़बाग कालोनी के पास नूतन अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। कंकड़बाग के नूतन टावर में उसके 2 फ्लैट बताए गए। पहले फ्लोर पर 109 और 4th फ्लोर पर 410 नं. इनका फ्लैट है। यहीं से इन्हें एक ठेकेदार से 8 लाख रुपए का घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। इंजीनियर के खिलाफ निगरानी मुख्यालय में एक ठेकेदार ने एक परिवाद दिया था कि ‘ठेके पर सरकारी काम पूरा करने के बाद भी उसका बिल क्लियर नहीं हो रहा था। इसके लिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिश्वत मांग रहे हैं।’
इसके बाद निगरानी मुख्यालय ने DSP सुरेंद्र कुमार महुआर को जांच कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर निगरानी की टीम ने राजेश कुमार को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम इनके फ्लैट को खंगाल रही है। अब तक इनके फ्लैट से काफी ज्वेलरी और बहुत कुछ मिला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
