चंडीगढ़
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि किस तरह पंजाब में घुसते ही किसानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।
एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसे गाड़ी के भीतर से शूट किया गया है और गाड़ी के चारों तरफ खड़े लोगों को ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। कंगना रनोट ने सोशल मीडिया स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘जैसे ही उन्होंने पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं।
इसके बाद उन्होंने कई और वीडियो भी शेयर किए हैं जिनमें कंगना अपनी प्रतिक्रिता देती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में कंगना (Kangana Ranaut) बता रही हैं कि वह हिमाचल से निकली हैं और जैसे ही वह पंजाब पहुंची हैं तो भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया है। कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि ये लोग खुद को किसान बता रहे हैं और मुझे गंदी गालियां दे रहे हैं, मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही हैं। यहां अगर सिक्योरिटी ना हो तो किस तरह के हालात यहां बनेंगे।
मनाली से चंडीगढ़ जा रही थीं कंगना
कंगना चंडीगढ़ जा रही थीं, जहां रोपड़ में चंडीगढ़-उना हाईवे पर जाम लगाकर कंगना काे रोक लिया गया। शेयर किए वीडियो में कंगना कह रही हैं- “मैं अभी हिमाचल से निकली हूं। क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। यहां पंजाब में आते ही भीड़ ने मुझे रोक लिया है। वो खुद को किसान कह रहे हैं। गंदी गालियां दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तो इस देश में सरेआम इस तरह का मॉब लिंचिंग हो रहा है।
अगर मेरे साथ सिक्योरिटी न हो तो मेरे साथ क्या होगा। यह अविश्वसनीय है। ये क्या व्यवहार है। इतनी सारी पुलिस है फिर भी मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है। बहुत से लोग मेरे नाम से राजनीति खेल रहे हैं। उसी का नतीजा है कि पूरी तरह से भीड़ ने मेरी गाड़ी को घेर लिया है। अगर यहां पुलिस न हो तो यहां खुलेआम लिंचिंग हो।”
भीड़ में शामिल औरतों से बोलीं-मैंने आपको नहीं कहा था
कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे भीड़ में मौजूद महिलाओं से बात करती नजर आ रही हैं। कंगना उनसे कह रही हैं कि- मैंने आपके लिए ऐसा नहीं कहा था। ये मैंने शाहीन बाग की औरतों के लिए कहा था।” गौरतलब है कि ये महिलाएं कंगना के उस बयान से खफा हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन में आई महिलाएं 100 रुपए में लाई गई।
काफी जद्दोजहद के बाद कंगना को भीड़ ने जाने दिया। इसके बाद कंगना ने एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें वे कह रही हैं कि मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाह रही हूं कि मैं वहां से निकल चुकी हूं। मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरी मदद की। पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ का भी शुक्रिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
- ‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा
- ‘शिकायत की तो काट दी बिजली’, जयपुर की पॉश टाउनशिप में बवाल | पुलिस पहुंची, RERA ने भी दिखाई सख्ती
- 118 कृषि छात्र 90 दिन किसानों के बीच सीखेंगे खेती के गुर | RAWE कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए हुए रवाना
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी
- ‘मौत के बाद भी नहीं रुकी दरिंदगी…उसे धर्म देखकर घेरा’ अदालत ने खोली 2020 दंगों की सबसे भयावह कहानी | ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
- मोबाइल से चल रही थी ‘चलती-फिरती’ सोनोग्राफी लैब… 50 हजार लेकर बताता था गर्भ में बेटा है या बेटी | PCPNDT टीम का बड़ा डिकॉय ऑपरेशन
