मुरादाबाद
उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक रेल कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर शव लखनऊ-दिल्ली हाईवे किनारे बंद पड़े बजरी प्लांट में फेंक दिया गया। उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया गया। रेल कर्मचारी तीन दिन से लापता था।
रेल कर्मचारी का शव कूड़े के ढेर से बरामद किया गया। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए पत्थर से चेहरा कुचल दिया और गुप्तांग पर भी वार किए गए थे। गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।
मृत रेल कर्मचारी की शिनाख्त हरदोई जनपद के कछौनी निवासी भोले (58) के रूप में हुई। उसकी पहचान उससे मिले आधार कार्ड व अन्य प्रपत्र से हुई। पुलिस को शव से कुछ ही दूरी पर उसके कपड़े मिले।
ऐसे मिली डैड बॉडी
पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिहोराबाजे गांव के पास हाईवे किनारे बजरी का प्लांट है। दोपहर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद एक कूड़े के ढेर के पास चली गई थी। एक बच्चा गेंद उठाने गया, तो वहां रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। बच्चे की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग भी आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई।
सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि भोले मूंढापांडे रेलवे स्टेशन पर की- मैन के पद पर कार्यरत थे। वह रेलवे स्टेशन के पास बने सरकारी आवास में रहते थे। भोले के बेटे संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का 15 दिसंबर से फोन बंद जा रहा था। लगातार नंबर बंद होने पर वह पिता की तलाश में मुरादाबाद आ गया था।
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस टीम हर पहलू पर जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। सिहोराबाजे के उन लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, जिनके यहां भोले का आना-जाना था, क्योंकि वे लोग भी हत्या के सूत्रधार हो सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
