भरतपुर
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित जीएसटी के विरोध के लिए भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के बैनर तले बनाई गई संघर्ष समिति की ओर से पूरे भरतपुर शहर में शनिवार को हर दुकान पर काले बैनर, पोस्टर लगा कर व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
GST में बढ़ोतरी के विरोध स्वरूप कपड़ा व रेडीमेड व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी-अपनी दुकानों पर कार्य किया। पूरे बाजारों में कई टीमों द्वारा पोस्टर व बैनर लगाए गए। इन टीमों का नेतृत्व संघर्ष समिति संयोजक भगवानदास बंसल व सह संयोजक जयप्रकाश बजाज, भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल ने किया।
टीम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, नरेंद्र सिंघल, राजेंद्र खंडेलवाल, वीरेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र भाटिया, सत्यदेव आर्य, होतीलाल खंडेलवाल आदि काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। टीम के सदस्यों ने बैनर पोस्टर लगाने के साथ-साथ कई स्थानों पर प्रस्तावित जीएसटी विरोधी नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया।
कल जन-प्रतिनिधियों को देंगे ज्ञापन, निकालेंगे जुलूस
आपको बता दें कि प्रस्तावित जीएसटी के विरोध में भरतपुर जिले के कपड़ा रेडीमेड व फुटवियर के व्यापारी आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के तहत प्रत्येक दिन के आंदोलन की रूपरेखा जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के निर्देशन में पहले से बना ली गई थी।19 दिसंबर को भरतपुर क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद को ज्ञापन दिए जाएंगे। सांय 4:00 बजे कुम्हेर गेट सर्किल से विरोध जुलूस निकाला जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
