यूपी में 28 IPS के तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल! नोएडा से गाजियाबाद तक बदले पुलिस कमिश्नर, जानिए किसे कहां मिली कमान

उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारियों की नई तैनाती हुई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे की कमान संभाल रहे कई बड़े चेहरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। सरकार ने एक साथ 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। सबसे ज्यादा चर्चा नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी जैसे अहम पुलिस कमिश्नरेट में हुए बदलावों की है। तीनों शहरों में पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज से लेकर आगरा, अलीगढ़ और सहारनपुर तक पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

इस फेरबदल में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है। वहीं प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में एडीजी स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरण एस अब वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर होंगे।

नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट में भी जिम्मेदारियों की अदला-बदली हुई है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को नोएडा की कमान सौंपी गई है।

दो बड़े जोन में भी बदले एडीजी

सरकार ने जोन स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। एडीजी बरेली जोन रहमत शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया है। वहीं लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार अब बरेली जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

डीआईजी स्तर पर भी कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ परिक्षेत्र भेजा गया है। सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह अब आगरा परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। आगरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ भेजा गया है, जबकि तकनीकी सेवाओं में तैनात डीआईजी आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है।

अयोध्या-मुरादाबाद में भी बदले पुलिस कप्तान

जिलों की पुलिस कमान में भी बदलाव किया गया है। अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अब अयोध्या की जिम्मेदारी संभालेंगे। गौतमबुद्धनगर की डीसीपी सुमनित को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में एसपी बनाया गया है।

पुलिस इकाइयों में भी नई तैनाती

तबादला सूची में कई अन्य अधिकारियों को अलग-अलग पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी दी गई है।

  • आकाश तोमर – एसपी, पुलिस अकादमी मुरादाबाद

  • अमित कुमार – एसपी, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW)

  • नरेंद्र कुमार सिंह – एसपी, पीटीसी सीतापुर

  • डॉ. अनिल कुमार पांडेय – कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं

  • त्रिभुवन सिंह – जीआरपी मुख्यालय

  • राजेश कुमार श्रीवास्तव – अभिसूचना मुख्यालय

  • सुशील कुमार शुक्ला – पीटीएस गोरखपुर

  • अजीत कुमार सिन्हा – यूपी पावर कॉरपोरेशन

  • दिनेश त्रिपाठी – डीसीपी, प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट

  • कुलदीप सिंह गुनावत – डीसीपी, कानपुर नगर

  • प्रीति यादव – सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा

तीन अधिकारियों के पुराने तबादला आदेश भी बदले

इस प्रशासनिक फेरबदल में तीन अधिकारियों के पहले जारी किए गए स्थानांतरण आदेश निरस्त कर नई तैनाती दी गई है। पुनीत द्विवेदी को गाजियाबाद का अपर पुलिस उपायुक्त, नीतू को लखनऊ का अपर पुलिस उपायुक्त और अमित कुमावत को आगरा का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

इस तरह 28 आईपीएस अधिकारियों के इस फेरबदल में पुलिस कमिश्नरेट से लेकर जोन, रेंज और विभिन्न पुलिस इकाइयों तक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान की सियासत में लगातार दूसरे दिन भाजपा को बड़ा झटका, उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की बड़ी बढ़त | यहां देखें पूरी लिस्ट

बड़ा धमाका: 26 नवंबर को एक साथ 4 आदेश जारी, लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन में चौंकाने वाला बदलाव, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा

राजस्थान की सियासत में भूचाल: 37 में से 24 जिला प्रमुखों पर कांग्रेस का कब्जा, खुद CM के गढ़ में भी ढहा कमल; भजनलाल की लीडरशिप पर सवाल

RJS भर्ती में देरी से हजारों युवाओं की बढ़ी धड़कनें, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले विज्ञापन निकालने की चुनौती, हाईकोर्ट में फिर अटकी फाइल

2 thoughts on “यूपी में 28 IPS के तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल! नोएडा से गाजियाबाद तक बदले पुलिस कमिश्नर, जानिए किसे कहां मिली कमान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *