जोधपुर
जोधपुर में शनिवार को दिनदहाड़े पुलिस कस्टडी में बीच बाजार एक बंदी को गोलियों से भून दिया गया। बाइक पर आए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस गार्ड इस बंदी को एक अन्य बंदी के साथपेशी करवा कर लौट रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और फायरिंग कर भाग गए।
इन दो बंदियों में से एक के शरीर में बदमाशों ने तड़ातड़ पांच गोलियां उतर दीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिस्टल मौके पर छोड़ कर भाग गए। मुलजिम कालू पूरी और सुरेश के खिलाफ गुडा एंदला में मामला दर्ज था।
पुलिस दोनों बंदियों सुरेश व कालूपुरी को आटो कर जेल ले जा रही थी। जिन्हें पेशी के लिए पाली ले जाया गया था। वापसी में रातानाडा थाने से कुछ दूरी पर स्थित भाटिया चौराहा पर पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी पर कुछ युवकों ने गोलियों से भून दिया। इसदौरान अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रातानाडा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी भागचंद ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
