भरतपुर के लोहारगढ़ स्टेडियम में 71वीं राजस्थान राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। जयपुर ने तीन वर्गों में पहला स्थान हासिल किया, पुरुष एकल का खिताब कोटा के यथार्थ बथुनिया ने जीता।
भरतपुर (संजीव चीनिया)। लोहागढ़ स्टेडियम में पांच दिन तक चली 71वीं राजस्थान राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रदेश के 13 जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच अंडर-19 बालक, अंडर-19 बालिका, महिला और पुरुष एकल वर्ग में खिताब के लिए मुकाबले हुए। जयपुर के खिलाड़ियों ने तीन वर्गों में पहला स्थान हासिल किया, जबकि पुरुष एकल का खिताब कोटा के यथार्थ बथुनिया ने अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव धनराज चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता BESL के आकाश सक्सेना ने की। विशिष्ट अतिथियों में CMHO भरतपुर डॉ. गौरव कपूर, व्यवसायी एवं समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल, CDPO कुम्हेर महेंद्र अवस्थी, BESL के PRO सुधीर प्रताप और लघु उद्योग भारती भरतपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह कुंतल शामिल रहे। भरतपुर के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
आयोजन समिति की ओर से राजेंद्र सरस्वत ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आकाश सक्सेना ने प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की।
चार वर्गों में इन खिलाड़ियों ने हासिल किए शीर्ष स्थान
पांच दिवसीय प्रतियोगिता के प्रमुख मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर-19 बालिका एकल वर्ग
प्रथम : समृद्धि व्यास (जयपुर)
द्वितीय : राधिका सोनी (जयपुर)
तृतीय : प्रियांशी शर्मा (कोटा)
तृतीय : अंजलि सिंह (बीकानेर)
अंडर-19 बालक एकल वर्ग
प्रथम : अरिजय कुच्छल (जयपुर)
द्वितीय : सौरव कपूर (जयपुर)
तृतीय : प्रखर बग्गा (जयपुर)
तृतीय : उदयवीर सिंह (बीकानेर)
महिला एकल वर्ग
प्रथम : समृद्धि व्यास (जयपुर)
द्वितीय : राधिका सोनी (जयपुर)
तृतीय : प्रांशी मिश्रा (बीकानेर)
तृतीय : प्रियांशी शर्मा (कोटा)
पुरुष एकल वर्ग
प्रथम : यथार्थ बथुनिया (कोटा)
द्वितीय : हर्ष श्रीवास्तव (जयपुर)
तृतीय : प्रियांश सिंह भाटी (बीकानेर)
तृतीय : अरमान बंधिया (बीकानेर)
विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए। समापन अवसर पर आयोजन समिति एवं जिला टेबल टेनिस संघ भरतपुर ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले राजस्थान टेबल टेनिस संघ, जिला प्रशासन, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सहयोगियों और प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला टेबल टेनिस संघ भरतपुर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन की जानकारी मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुंतल ने दी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
