भरतपुर
ACB ने भरतपुर में एक ASI को बीस हजार की घूस लेते हुए दबोच लिया। उसने यह घूस एक महिला से उसके जेठ के खिलाफ कार्रवाई करने के एवज में ली थी। घूस लेते समय ACB की भनक लगते ही ASI ने एक कमरे में अपने को बंद कर लिया। ACB ने दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार ASI का नाम रामवीर सिंह है और वह थाना मथुरा गेट के अंतर्गत RBM अस्पताल की चौकी पर तैनात है। दरअसल सेवर थाना इलाके के धर्मपुरा गांव की रहने वाली इंदु नाम की एक महिला ने अपने जेठ वीरेंद्र के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। उसका पति भागमल भी जेठ का साथ दे रहा था। इसी मामले में एक्शन लेने के लिए ASI ने एक महिला से घूस की डिमांड की थी। महिला ने यह घूस की रकम अपने गहने गिरवी रख जुटाई थी।
इंदु के मामला दर्ज करवाने के बाद वीरेंद्र ने इंदु के पति भागमल से इंदु के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। इंदु के पति भागमल ने इंदु पर आरोप लगाया कि वह अपने भाई को बुलाकर उससे मारपीट करवाती है। इन दोनों मामलों की तफ्तीश मथुरा गेट थाने के ASI और आरबीएम चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह कर रहे थे।
ASI रामवीर ने इंदु से यह कहते हुए धमकाया था कि अगर वह पैसे नहीं देगी तो वह उसके द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में FR लगा देगा। रामवीर सिंह ने इंदु द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में कार्रवाई करने के 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। आज बीस हजार लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
