भरतपुर
डीग- कुम्हेर के विधायक विश्वेन्द्र सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के उपरांत पहली बार भरतपुर आने पर कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति भरतपुर द्वारा बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ढोल नगाड़े के साथ सम्मान किया गया।
डीग-कुम्हेर के कार्यक्रमों में जाते समय राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र चौराहा पर सम्मान का कार्यक्रम रखा गया जिसमें विश्वेन्द्र सिंह ने सर्वप्रथम ब्रज के आराध्य देव गिर्राज जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद संघर्ष समिति के संयोजक जगराम धाकड़ के नेतृत्व में 51 किलो की माला एवं साफा बांधकर चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग भी मौजूद रहे।
इस मौके पर गूजर महासभा के अध्यक्ष श्रीराम चंदेला एवं यदुनाथ दारापुरिया, प्रताप सिंह, भगवान सिंह, जिला जाटव महासभा के मुकेश पार्षद, दिनेश सोगरवाल, भागमल वर्मा, बाबूलाल निमेष, मान सिंह सागर, अग्रवाल सेवा समिति के अतुल मित्तल, कश्यप समाज के हरी सिंह कश्यप, प्रजापति समाज के बाबूलाल प्रजापति, प्रेम सिंह, तेज सिंह, रोडवेज कर्मचारी संघ के नीरज शर्मा, दलवीर सिंह फौजदार, मैथिल ब्राहमण सेवा समिति के ओमप्रकाश शर्मा, मुस्लिम समाज के शरीफ खान, नसीर खान, राजूददीन, हरिजन समाज के ओर से सुभाष घई, राकेश पठानियां, चरनदास, भरतपुर यूथ फैडरेशन के प्रभात धनकर, दामोदर फौजदार आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।
जय शंकर टाईगर कराटे क्लब के कौशलेश शर्मा, पीयूष टाइगर, विष्णु शर्मा ने 31 किलो का हार पहनाकर व प्रतीक चिंह भेंट किया। नगर निगम ठेकेदार संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में ठेकेदारों ने मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का चांदी का मुकुट पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर एवं सदस्य राजाराम भूतौली, पूर्व पार्षद दयाचंद पचौरी, राजेश वाल्मीकि पूर्व पार्षद एवं उच्चैन के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष निरपत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष दीवानसिंह अजान ने भी माला पहनाकर स्वागत किया।
नगर निगम के उप महापौर गिरीश चौधरी के नेतृत्व में पार्षद रेनू गोरावर, शैलेश पाराशर, दाउदयाल जोशी, दीपक मुदगल, भास्कर शर्मा, समन्दर सिंह, अमरचंद, अशोक लवानियां एवं महेन्द्र तिवारी, विजय गुप्ता, सुमेर जैन, पूर्व सरपंच लखन सिंह बहरावली, गिर्राज चाहर पूर्व सरपंच दयौपुरा, विनीत भारद्वाज पूर्व सरपंच खरैरा, गोवर्धन भारद्वाज खरेरा, डॉ० सुरेश यादव, सुबोध चंसोरिया, रमेश पाठक, योगेश उपमन, जोगेन्द्र सिंह रीठौठी, गौरव शर्मा, मोरध्वज शर्मा आदि ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर विश्वेन्द्र सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति के यदुनाथ सिंह दारापुरिया, राजवीर चौधरी, विजय सिंह, मदनलाल राय, देवी सिंह, नरेश शर्मा, राजकुमार राजू, खूबीराम चौधरी, ओमप्रकाश मिश्रा, अशोक, गोपीकांत शर्मा, प्रवीण चौधरी, एन.एस चौधरी, किशन हवलदार, नारायन सिंह गुर्जर, समन्दर सिंह, राधेश्याम शर्मा, भगवान सिंह गुर्जर, तेज सिंह, मिठठन लाल द्वारा भी केवीनेट मंत्री का स्वागत किया गया। मौके पर भारी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थे। मंच का संचालन पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज ने किया। इस मौके पर गिर्राज जी का मिठाई प्रसाद उपस्थितजनों को वितरण भी किया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
