जयपुर
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ बार एसोसिएशन (Jaipur Bar Association) की नवगठित कार्यकारिणी को शनिवार के दिन मुख्य न्यायाधीश अकील अहमद कुरैशी (Chief Justice Aqeel Ahmed Qureshi) और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने शपथ दिलाई। केंद्रीय न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल सहित अन्य कई गणमान्य लोग भी इस मौके पर मौजूद रहे।
इस मौके पर केंद्रीय न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने वकीलों को विधिक अंत्योदय का आगाज करने का आह्वान करते हुए कहा कि अदम पैरवी के मामलों में पैरवी करें तो गरीबों का भला हो सकता है। बघेल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं का अहम योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि आज लंबित मामलों की हर जगह चर्चा होती है। लेकिन इसके लिए सिर्फ बार या बेंच दोषी नहीं है। यह एक लंबी प्रक्रिया है। जिसमें हर स्तर पर सुधार की जरुरत है। उन्होंने वर्चुअल सुनवाई की प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि कई बार जांच अधिकारी या गवाहों के तबादले होने से मुकदमों की पेंडेंसी बढ़ती है। इससे मामले की सुनवाई पर भी असर होता है। ऐसे में वर्चुअल सुनवाई से काफी हद तक राहत मिल सकती है। मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एनएन भंडारी ने युवा अधिवक्ताओं के लिए सार्थक पहल करने का सुझाव दिया।
न्यायाधीशों की कमी पूरी करने की मांग
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भुवनेश शर्मा ने समारोह में न्यायाधीशों की कमी पूरी करने की मांग रखी। इसके साथ ही जमानत पेश होने पर 24 घंटे में सुनवाई की मांग भी की। उन्होंने बताया कि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पापा बने जल्लाद… जुड़वा बेटियों का गला रेत दिया | खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला
- हुनर को मिला नया ठिकाना, जयपुर में क्राफ्टशाला का आगाज़ | कारीगरों के हाथों को मिलेगा ग्लोबल मंच, स्किल से आत्मनिर्भरता की राह
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
