भरतपुर
भरतपुर शहर में शनिवार शाम को दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे एक बाइक पर बैठी महिला उछल कर दूर गड्ढे में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र में हुआ। कस्बा नदबई निवासी रजनी अपने पति राजवीर के साथ बाइक पर उत्तर प्रदेश के हाथरस से नदबई लौट रही थी। मथुरा-भरतपुर बाइपास पर सहना बलि के पास राजवीर और एक अन्य व्यक्ति की बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण राजवीर की पत्नी रजनी उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस की मदद से रजनी को आरबीएम जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
