नई दिल्ली
भारत के 11लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए Good News है। दीपावली बोनस और TA-DA में इंक्रीमेंट के बाद अब रेलवे कर्मचारियों के HRA में भी इंक्रीमेंट लगने वाला है। इसका पेमेंट जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगा। इससे रेलवे के करीब साढ़े ग्यारह लाख रेलवे कर्मचारियों को औसततन ₹8100 प्रति कर्मचारी फायदा होगा।
सूत्रों के अनुसार केंद्र के वित्त मंत्रालय ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। फाइनल अप्रूवल के लिए प्रपोजल को रेलवे बोर्ड के पास भेजा जाएगा। अप्रूवल मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों को जनवरी 2021 से HRA इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) की मांग भी है कि 1 जनवरी, 2021 से HRA को लागू किया जाए।
इतना हो सकता है फायदा
सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के पे मैट्रिक्स के रूप में, प्रत्येक स्तर के कर्मचारी का वेतन उनके डीए और एचआरए बढ़ने पर बढ़ता है। सातवें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिश में पहले प्रस्ताव दिया था कि जब डीए 25 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा, तो एचआरए भी बढ़ेगा और दर 8, 16, 24 प्रतिशत से बढ़कर 9, 18 और 27 प्रतिशत हो जाएगी।
अगर किसी का मूल वेतन 30,000 रुपए है, तो उसे लगभग 5400 रुपए से 8100 रुपए प्रति माह का लाभ मिलेगा। तजा जानकारी के अनुसार मकान किराया भत्ता कम से कम 5400 रुपए प्रति माह तय किया गया है, जो इससे कम नहीं हो सकता।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
