सीकर
राजस्थान में अब third grade teachers की कोई कैटेगरी नहीं होगी। अब इनका पदनाम बदल कर अध्यापक किया जा रहा है। यह घोषणा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को लक्ष्मणगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में की। उन्होंने बताया कि इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
डोटासरा ने थर्ड ग्रेड शब्द को शिक्षकों के लिए अनुचित बताते हुए नए पदनाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अध्यापक समाज में सबसे सम्मानित व पवित्र पेशा व सेवा का कार्य है। लेकिन, जब सब लोग उन्हें थर्ड ग्रेड बोलते हैं तो सुनने में बहुत अजीब लगता है। बोले, कहीं भी जाओ तो सबके मुंह से ये ही सुनने को मिलता है कि साहब थर्ड ग्रेड का ट्रांसफर कब करेंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार फर्स्ट ग्रेड के शिक्षकों को व्याख्याता व सैकंड ग्रेड के शिक्षकों को वरिष्ठ अध्यापक बोला जाता है उसी प्रकार थर्ड ग्रेड शिक्षकों को भी अब से अध्यापक ही बोला जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पदनाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगाएंगे। वे ही नए पदनाम की विधिवत घोषणा भी करेंगे।
थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों की बन रहे है पॉलिसी
डोटासरा ने इस दौरान थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों के लिए 85 हजार आवेदन आए हैं। जिसे लेकर पॉलिसी बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। जो तैयार होते ही शिक्षकों के नियमानुसार तबादले किए जाएंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
