मुंबई
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने एक बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसने इस बैंक के 53.72 करोड़ रुपए के लेनदेन पर रोक लगा दी है। खाता खोलने में बड़ी गड़बड़ियां सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
मामला महाराष्ट्र की एक बैंक का है। सीबीडीटी ने बताया कि डिपार्टमेंट ने बैंक के मुख्यालय और इसके अध्यक्ष और डायरेक्टर के आवास पर 27 अक्टूबर को छापा मारा था। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस बैंक के नाम को अपने बयान के साथ साझा नहीं किया है, लेकिन मीडिया तक पहुंची खबरों के अनुसार जिस बैंक के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है, उसका नाम ‘बुल्ढ़ाणा अरबन कोऑपरेटिव क्रेडिट बैंक’ (Buldana Urban Cooperative Credit bank) है।
बैंक कर्मचारियों ने ही भर दिए खाता खोलने के फार्म
बयान में कहा गया, ‘कोर बैंकिंग सोल्यूशन्स (CBS) पर बैंक आंकड़ों के विश्लेषण और छापे के दौरान अहम लोगों के बयानों से पता चला है कि बैंक अकाउंट खोलने में घोर अनियमितताएं बरती गईं। 1200 से अधिक बैंक अकाउंट इस शाखा में बिना पैन कार्ड के खोले गए। जांच से पता चला है कि ये बैंक खाते केवाईसी मानदंडों का पालन किए बिना खोले गए थे और सभी खाता खोलने के फॉर्म बैंक कर्मचारियों द्वारा भरे गए हैं।
खाता खुलने के सात दिनों के भीतर जमा हो गए 34.10 करोड़
इनमें एक साथ खोले गए सात सौ से अधिक ऐसे खातों की पहचान की गई जिनमें 34.10 करोड़ से अधिक नकदी खाते खुलने के सात दिनों के भीतर जमा की गई, खासतौर पर अगस्त 2020 से मई 2021 के बीच। बयान में कहा गया कि पूछताछ के दौरान बैंक के अध्यक्ष, सीएमडी और शाखा प्रबंधक खातों में जमा किए गए नकदी के स्रोतों के बारे में कुछ नहीं जानते थे। वह इसकी जानकारी नहीं दे सके कि आखिर यह खाता किसके नाम पर है और ये पैसे कहां से आए हैं।
नकदी के स्रोत का पता नहीं
बयान में कहा गया, ‘‘अध्यक्ष, सीएमडी तथा शाखा प्रबंधक नकदी जमा के स्रोतों के बारे में जानकारी नहीं दे सके और उन्होंने स्वीकार किया कि यह बैंक के एक निदेशक के कहने पर किया गया, जो एक नामी स्थानीय कारोबारी है। एकत्रित साक्ष्यों और दर्ज बयानों के आधार पर 53.72 करोड़ की पूरी राशि के लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।’’
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
