भरतपुर
भरतपुर में 7वीं कक्षा के छात्र के साथ यौन दुराचार के आरोपी स्पेशल जज विजिलेंस जितेंद्र गुलिया ( Judge Jitendra Gulia) को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को न्यायाधीश के घर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी जज जितेंद्र गुलिया को न्यायाधीश के समक्ष पेश करने से पहले उसका आरबीएम जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल होने के बाद आरोपी जज जितेंद्र गुलिया को सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 3 की न्यायाधीश रेखा चौधरी के समक्ष घर पर पेश किया गया।
15 दिन बाद फिर होगा पेश
न्यायाधीश रेखा चौधरी ने आरोपी जज जितेंद्र गुलिया को जेल (Judge Jitendra Gulia jailed) भेजने के आदेश दे दिए। आरोपी जज को 15 दिन के बाद फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। फैसले के बाद आरोपी जज को भारी पुलिस जाब्ते के साथ जेल ले जाया गया।
शनिवार सुबह गुलिया को मथुरा गेट थाने से सीधा जांच अधिकारी सीओ सतीश वर्मा के ऑफिस ले जाया गया। वहां पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी कर आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। उसका मेडिकल हुआ, फिर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट आने तक उसे जेल में क्वारेंटाइन रखा जाएगा।
दोनों लिपिक अब तक फरार
आपको बता दें कि जज जितेंद्र गुलिया और दो लिपिक राहुल कटारा एवं अंशुल सोनी पर 7वीं कक्षा के बालक के साथ कुकर्म करने का आरोप है। घटना के बाद दोनों लिपिक फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
