गांधीनगर
गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कलोल क्षेत्र के खतराज गांव में शनिवार को एक दवा फैक्ट्री में दूषित पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार GIDC के प्लॉट नंबर 10, ब्लॉक नंबर 58, खटराज, कलोल में टुटसन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड नाम की दवा कंपनी से निकलने वाले दूषित पानी को रिसाइकिल करने के लिए लगे ETP प्लांट के टैंक को साफ़ करने विनय कुमार नाम का मजदूर साफ करने उतरा था। इसी दौरान उसकी चीख सुनाई दी, तो सुनील गुप्ता उसे बचाने टैंक में उतरा। इसके बाद देवेंद्र, राजन कुमार और अनीश टैंक में उतरे। थोड़ी देर बाद सभी की मौत हो गई।
मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर गार्ड ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक रेस्क्यू टीम पहुंचती, तब तक काफी देर हो चुकी थी। क्षेत्रीय दमकल अधिकारी महेश मोड ने बताया कि फैक्ट्री में सेफ्टी उपकरण रखे थे, लेकिन मजदूरों ने उनका उपयोग नहीं किया। अनुमान है कि रसायन से भरे पानी में उठी जहरीली गैस के कारण इन सभी की जान गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
