UP के कैराना की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार लोगों के उड़े चीथड़े, कई घायल

शामली 

यूपी के शामली जिले में  कैराना की पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे भयंकर विस्फोट हो गया इससे से चार लोगों के चीथड़े उड़ गए इस धमाके में एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

हादसा  रजवाहे के पास स्थित फैक्ट्री में हुआ  धमाका इतनी तेज था कि वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए  हादसे के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए  मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी  बताया जा रहा है कि जहां पर विस्फोट हुआ है, वह अचार की फैक्ट्री थी ऐसी आशंका है कि इसी की आड़ में इसमें अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे अचार बनाने के नाम पर डेढ़ महीने की लीज पर जमीन लेकर पानीपत का रहने वाला राशिद पटाखे बनवा रहा था घटना के बाद से वह फरार है। इस फैक्ट्री में कई लोग काम करते थे, लेकिन शुक्रवार होने की वजह से कई लोग काम पर नहीं आए थे घटना के तुरंत बाद मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए हैं

 जानकारी के अनुसार एक दम से धमाका के साथ पूरी फैक्ट्री भरभरा कर गिर गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। अभी तक 4 मौतों की पुष्टि की गई है। कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की आचार की फैक्टरी कई सालों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ महीने पहले ही राशिद नाम के व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी। फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था।

शामली SP सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। उनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है। दीपावली त्योहार के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक सामान लाकर फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?