रामगढ़ (रजरप्पा)
झारखंड राज्य से एक बहुत ही दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में एक बस और कार में भीषण टक्कर हो गई जिससे उन दोनों ही वाहनों में आग लग गई। इससे कार में सवार पांच लोग जिन्दा जल गए। आग इतनी भयानक थी कि कार सवारों को बचकर निकलने का मौका ही नहीं मिला जबकि बस के यात्रियों ने कूदकर जैसे-तसे अपनी जान बचाली। बस और कार में उठीं ऊंची लपटों को जिसने भी देखा उनका दिल दहल उठा।
यह खबर दिए जाने तक कार से कंकालों को निकालने का काम शुरू हो गया था। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। घटना के 1 घंटे बाद दमकल आग बुझाने घटना स्थल पर पहुंची। कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। बस का भी आधा से ज्यादा हिस्सा आग की चपेट में आ गया।
बुधवार सुबह-सुबह यह भीषण हादसा झारखंड के धनबाद-रांची हाइवे पर रजरप्पा थाना क्षेत्र के NH-23 के मुरुबंदा इलाके में हुआ। यहां विपरीत दिशा में आ रही कार और बस की सीधी टक्कर हो गई। इसके बाद कार में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बस में सवार सभी यात्री उतर कर भाग गए। जबकि कार सवार यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महाराजा बस धनबाद से रांची की ओर जा रही थी। कार रांची से आ रही थी। तेज रफ़्तार कार के चालक का मुरुबंदा के पास बैलेंस बिगड़ गया और वह वह सड़क पर लहराती हुई जा रही थी। बस के चालक ने कार को बचाने की बहुत कोशिश की। कार के साथ उसने भी अपनी साइड बदली। लेकिन देखते ही देखते कार बस के अगले हिस्से में जा घुसी और चंद सेकेंड में ही कार धू-धू कर जल उठी।
अफरा-तफरी मची
ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार लोगों को तो निकलने का मौका तक नहीं मिला। लेकिन घटना के बाद बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी बस से निकलकर भागने लगे। कोई यात्री वहां रुकने को तैयार नहीं थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद NH पर आवागमन रुक गया है। इसके कारण दोनों साइड गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
