अलवर
राजस्थान में अलवर के एक गांव से एक बघेरा 18 वर्षीय किशोरी को उठा ले गया। उसका अभी तक पता नहीं चला है। अब ड्रोन के माध्यम से सर्च (Search Operation Through Drone) किया जा रहा है।
घटना अलवर जिले के बानसूर के समीप हमीरपुर के ढोलाया की ढाणी की है। किशोरी का नाम सुमन है और वह अपनी सहेली के साथ दैनिक क्रिया के लिए सुबह घर से निकली थी। तभी बघेरा किशोरी को उठा ले गया। किशोरी की सहेली हांफते हुए घर पहुंची और इस घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि सुमन को बघेरा (Panther) खींच कर ले गया। यह सुनकर घर में हाहाकार मच गया। घबराए परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
अब हमीरपुर के जंगलों में ड्रोन की सहायता से किशोरी की तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है। बहरोड, अलवर, सरिस्का की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। ड्रोन की मदद से लगातार वन विभाग की 4 टीमें अलग-अलग क्षेत्र में युवती व पैंथर की तलाश कर रही हैं। हालांकि वन विभाग की टीम को अभी तक पैंथर के पग मार्क (Pug Mark) नहीं मिले हैं। सूचना पर बहरोड़, किशनगढ़ बास, तालवृक्ष, रामपुर नाका, हमीरपुर नाका के वन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और युवती की तलाश करने लगे। लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
